Home जानिए जिन महिलाओं को सफर में आती है उल्टी वह इस खबर को...

जिन महिलाओं को सफर में आती है उल्टी वह इस खबर को तुरंत पढ़ें…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बोहोत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों। वैसे तो आज के समय मे अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारी आधुनिक तकनीक मौजूद हो चुकी हैं, लेकिन ये सारी उतनी अधिक कारगर नहीं हैं।
घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। मगर कुछ लोगों को सफर के दौरान उल्टियां और जी मचलने जैसे समस्याओं को सामना करना पड़ता है। अपनी इन्हीं परेशानियों की वजह से वह बस या फिर गाड़ी में सफर करने से डरते हैं। अगर आपको भी सफर के दौरान इन्हीं सभी परेशानियों को सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको एेसे उपाय बताएंगे। जिनको अपनाकर आप सफर के दौरान होने वाली सभी समस्याओं से राहत पा सकती हैं।
1) सफर में होने वाली उल्टियों से बचने के लिए सफर पर जाने से आधे घंटे पहले 1 चम्‍मच प्‍याज के रस में 1 चम्‍मच अदरक के रस को मिलाकर लेना चाहिए। इससे आपको सफर के दौरान उल्टियां नहीं आयेगी। लेकिन अगर सफर लंबा है तो यह रस साथ में बनाकर भी रख सकती हैं।
2) उल्टी आने की स्थिति में दो चार लौंग लेकर दांतो के नीचे दबा लें और इसका रस चूसते रहें। इसका स्वाद उल्टी को तुरंत रोकने में कारगर होता है। यह मुंह की तमाम समस्याओं का भी बेहतरीन निदान है। दांतों की सेंसिटिविटी के लिए लौंग अचूक औषधि है।
Note:- सफर के पहले देर से पचने वाला भारी खाना और तेज मिर्च मसाले तथा वसा युक्त खाना खाने से बचें। अधिक मात्रा में ना खाएं। बहुत हल्का खाना लेना चाहिए। बिल्कुल खाली पेट होने से भी परेशानी हो सकती है।