Home जानिए कोरोना से बचने के लिए घर पर कैसे बनाएं हैंड सैनिटाइजर, बाबा...

कोरोना से बचने के लिए घर पर कैसे बनाएं हैंड सैनिटाइजर, बाबा रामदेव से जानिए…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस के इस प्रकोप से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है और यही एक वजह है कि बहुत ज्यादा बिक्री कि वजह से या तो केमिस्ट इन्हे मंहगे रेट में बेच रहे है या फिर ये उपलब्ध ही नहीं हैं। ऐसे में बाबा रामदेव ने इंडिया टीवी पर घरेलू आयुर्वेदिक हैंड सैनिटाइजर बनाने का तरीका बताया है। इसके जरिए आप चुटकियों में घर बैठे कोरोना से बचने के लिए हैंड सैनिटाइजर बना सकते हैं।

बाबा रामदेव ने पूरी तरह रिसर्च के बाद इस घरेलू और आयुर्वेदिक हैंड सैनिटाइजर को प्रामाणिक बताया गया है। उनका कहना है कि ये बिलकुल हर्बल है औऱ इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं घरेलू हैंड सैनिटाइजर।

सामग्री

1 लीटर पानी

100 नीम के पत्ते
10-20 तुलसी के पत्ते
10 ग्राम फिटकरी
10 ग्राम कपूर
एलोवेरा

विधि

-सबसे पहले 1 लीटर पानी में 100 ग्राम नीम की पत्तियां डालें।
-उसके बाद तुलसी के पत्ते डालकर उन्हें अच्छे तरीके से पानी में उबाले। अब इसमे एलोवेरा भी डाल दें।
-जब पानी अच्छी तरह उबल जाए और 1 लीटर का करीब 600 से 700 एम एल बच जाए तब इसमें कपूर और फिटकरी मिलाएं।

इसी के साथ बहुत ही आसान और सस्ते तरीके से घरेलू हैंड सैनिटाइजर तैयार है।