Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें सिंधिया समर्थक विधायकों का फिर सामने आया वीडियो, कहा- दिग्विजय सिंह ने...

सिंधिया समर्थक विधायकों का फिर सामने आया वीडियो, कहा- दिग्विजय सिंह ने ही कांग्रेस पार्टी को बर्बाद किया है…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बेंगलुरु में ठहरे कांग्रेस से बागी हुए विधायकों का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें विधायकों ने साफ तौर पर ये कहा है कि हम कांग्रेस के किसी भी नेता से नहीं मिलना चाहते हैं। नाराज विधायकों ने वीडियो के जरिए कहा कि दिग्विजय सिंह ने ही पूरी कांग्रेस पार्टी को बबार्द किया है। वर्तमान हालत के लिए दिग्विजय सिंह ही जिम्मेदार है।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह आज नाराज कांग्रेस विधायकों को मनाने बेंगलुरु पहुंचे हुए हैं। उनके यहां विधायकों से मुलाकात से पहले ही पुलिस से विवाद हो गया। जिसके बाद दिग्विजय को हिरासत में ​ले लिया गया। हालां​कि कुछ देर के बाद उन्हें जमानत भी मिल गई।

इधर इन घटनाक्रमों के बाद अब बागी कांग्रेस विधायकों ने वीडियो जारी कर कहा कि हम ऐसी कांग्रेस में नहीं रहना चाहते जिसमें दिग्विजय सिंह हो। हमे पता चला है कि दिग्विजय सिंह बेंगलुरु पहुंचे हुए है। हम उनसे नहीं मिलना चाहते और न ही हम कांग्रेस के किसी भी नेता से मिलने के इच्छुक है।

वहीं विधायकों ने बेंगलुरु पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मीडिया के सामने आए बागी विधायकों ने कमलनाथ सरकार की जमकर आलोचना की। वहीं बेंगलुरु में स्वेच्छा से ठहरना बताया। वहीं जारी हुए वीडियो में भी विधायकों ने अपनी मर्जी से यहां ठहरने की बात की है।