Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें भाजपा को बड़ा झटका, फ्लोर टेस्ट से पहले मची खलबली….

भाजपा को बड़ा झटका, फ्लोर टेस्ट से पहले मची खलबली….

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 मध्य्प्रदेश में राजनितिक की गर्माहट बनी हुई हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांगेस पार्टी से इस्तीफा देकर मध्य प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। अब वह कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जिससे उम्मीद लगाई जा रही हैं की मध्य्प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रही भारतीय जनता पार्टी का दांव उलटा पलटा हुआ नजर आ रहा है, इस्तीफा देने वाले सभी कांग्रेसी विधायक अभी भाजपा की ओर जाते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिससे ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा को बड़ा झटका लग सकता हैं।

आपको बता दें की कांग्रेस पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को झटका देते हुए कांग्रेस में ही रहने का दावा किया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों में शामिल रामनिवास रावत ने यह कहते हुए भाजपा को झटका दे दिया है कि “वह कांग्रेस पार्टी में ही बने रहेंगे। उनका कहना है कि “वह कांग्रेस में थे और हमेशा कांग्रेस में रहेंगे।”

मध्य प्रदेश के कांग्रेसी विधायक रामनिवास रावत ने यह भी कहा कि “मेरी कांग्रेस और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आस्था है।” उनका यह बयान ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए किसी भी झटके से कम नहीं है।