Home खेल भारत की ऐतिहासिक जीत से पाकिस्तानी दिग्गज भी खुश, बोले- ऐसी बेखौफ-बहादुर...

भारत की ऐतिहासिक जीत से पाकिस्तानी दिग्गज भी खुश, बोले- ऐसी बेखौफ-बहादुर टीम नहीं देखी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

एशिया की बाकी टीमें जो कमाल आज तक नहीं कर पाईं, भारत ने वह दूसरी बार कर लिया. वह भी लगातार. ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी दिन 328 रनों का लक्ष्य हासिल कर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर 2-1 से टेस्ट सीरीज में मात दे दी. ये लगातार दूसरी बार था जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में जाकर हराया. जाहिर तौर पर ये बड़ी उपलब्धि है और दुनियाभर से भारतीय टीम को इसके लिए बधाई मिल रही है. भारत के चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज भी इस मामले में टीम इंडिया की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए.

2018-19 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रच दिया था. भारत एशिया की पहली टीम थी जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर टेस्ट सीरजी में शिकस्त दी थी. 2 साल बाद भारत ने इस कारनामे को दोहरा दिया. इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम तो पूरी तरह मजबूत थी, लेकिन भारत की टीम बेहद कमजोर थी. फिर भी टीम ने जीत दर्ज की और यही कारण है कि पाकिस्तानी दिग्गज भी भारत की तारीफ कर रहे हैं.

आजतक ऐसी बेखौफ टीम नहीं देखी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी निडर एशियाई टीम नहीं देखी. अकरम ने अपने ट्वीट में लिखा,

“टेस्ट और सीरीज में भारत की अद्भुत जीत. ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर ऐसे निडर और बहादुर एशियाई टीम नहीं देखी. कोई भी मुश्किल उन्हें रोक नहीं सकी. प्रमुख खिलाड़ी चोटिल थे और 36 रन पर ऑल आउट के बाद शानदार वापसी और जीत दर्ज की. दूसरों के लिए प्रेरणा है.

लंबे समय तक याद रहेगी ये सीरीज

वहीं पाकिस्तान के ही धमाकेदार पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा कि ये शानदार सीरीज लंबे समय तक सबको याद रहेगी. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अफरीदी ने ट्वीट कर कहा,

“अद्भुत प्रदर्शन भारत. इतने खिला़ड़ियों की चोट और झटकों के बावजूद भारत ने सीरीज में चौंकाने वाली जीत दर्ज की है. भारतीय टीम को बधाई, ये सीरीज काफी लंबे वक्त तक याद रहेगी.

मैंने कहा था जीतेगी इंडिया, तो हंस रहे थे लोग

बीते कुछ दिनों से भारतीय टीम की तारीफ कर रहे पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी इस टीम के जज्बे को सराहा. शोएब ने हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम इस सीरीज की जीत सकती है और कहा था कि ये काफी खुशी की बात होगी. अपने यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा,

“जब मैंने अपने वीडियो में कहा था कि ये हाफ फिट भारतीय टीम पूरी फिट ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा मजबूत है, तो लोग हंस रहे थे. जब मैंने कहा था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है, तो भी लोग हंस रहे थे. लेकिन भारते ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली है. उन्होंने वो साहस और चरित्र दिखाया है. अब यहां से ये टीम आसानी से जीत से कम पर नहीं मानेगी.

ICC रैंकिंग और टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की छलांग

इस सीरीज जीत के साथ ही भारतीय टीम ने ICC टेस्ट रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया है. 117 पॉइंट्स के साथ भारत अब रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है और शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड से सिर्फ एक पॉइंट पीछे है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 113 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है. भारत ने साथ ही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी शीर्ष पर वापसी की है और ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है.