Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें जबलपुर : 25 प्रतिशत तक बढ़ सकते जमीन के दाम, ‘शिव’राज में...

जबलपुर : 25 प्रतिशत तक बढ़ सकते जमीन के दाम, ‘शिव’राज में खत्म होगी कमलनाथ सरकार में मिली रियायत…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जमीनों के दाम में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार के निर्देश पर जिला पंजीयन कार्यालयों ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इस लिहाज से अब घर खरीदने का सपना महंगा हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में जमीनों के दाम 2018-19 में 20 प्रतिशत तक घटाए थे। लेकिन अब सत्ता में वापसी के बाद शिवराज सरकार ने कई चीजों में बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि अब जमीनों के दाम कलेक्टर गाइडलाइन में 25 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं। इस संबंध में जिले के पंजीयन विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।