Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें कांग्रेस का बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन, मंत्री विश्वास सारंग ने दी...

कांग्रेस का बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन, मंत्री विश्वास सारंग ने दी अपने गिरेबान में…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भोपाल। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। राजधानी के रोशनपुरा चैहारे पर दोपहर 12 बजे कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है।

कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए मंत्री ने कहा कि अच्छा रहता जब कांग्रेस सरकार में मंहगाई बढ़ी तब संज्ञान लेते। बीजेपी के सुशासन में कांग्रेस को महंगाई नजर आ रही है। मंत्री ने आगे कहा कि प्रदर्शन से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोरोना संकट के दौर में सरकार आम जनता का महगाई के बोझ तले मार रही है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लोगों के घर का बजट बिगड़ गया। इधर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर रोशनपुरा चैहारे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।