Home छत्तीसगढ़ महासमुंद : ग्राम नर्रा के ग्रमीणों द्वारा थाना घेराव के दौरान बवाल...

महासमुंद : ग्राम नर्रा के ग्रमीणों द्वारा थाना घेराव के दौरान बवाल : पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार, 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महासमुंद। जिले ग्राम नर्रा के ग्रमीणों द्वारा कल कोमाखान थाना घेराव के दौरान पुलिस पर पथराव मामले में आज 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पथराव में एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल जिसमें महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने ग्राम नर्रा में फ्लैग मार्च का निर्णय किया है। बलवा के बाद अब ग्राम नर्रा में स्थिति शांति पूर्व एंव नियंत्रण में है।

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि अवैध शराब के मामले में कार्रवाई नहीं करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से विवाद किया था। साथ ही पुलिस की गाड़ी में तोडफोड़ भी किया था। पुलिस ने इस मामले में 7 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें 3 की गिरफ्तारी 5 फरवरी को हुई थी। इसी कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पहले नर्रा रोड पर चक्काजाम किया और आज थाने का घेराव कर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने बचाव में 5 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में करीब दो दर्जन पुलिस वाले घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।