Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें भोपाल : कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान का आगाज, अध्यक्ष अभय तिवारी...

भोपाल : कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान का आगाज, अध्यक्ष अभय तिवारी ने कहा- हम सच्चाई के लिए लड़ेंगे…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस का आज से सोशल मीडिया वॉरियर अभियान शुरू हो गया। इस अभियान के तहत आमजनों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। अभियान को लेकर सोशल मीडिया अध्यक्ष अभय तिवारी ने कहा कि हमार लक्ष्य आम जनता को कांग्रेस के सोशल मीडिया से जोड़ना है।

अभियान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अभियान तीन चरणों में होगा। पहले चरण में लोगों को जागरूक करेंगे। जिससे वो कांग्रेस सोशल मीडिया से जुड़े। दूसरे चरण में उनकी एक्टिविटी देखेंगे। तीसरे और अंतिम चरण में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। आगे कहा कि वर्तमान ने सच्चाई को कुचला जा रहा है, हम इस अभियान के जरिए सच्चाई के लिए लड़ेंगे। 60 हजार लोगों को और जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

कांग्रेस के जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान को लेकर कांग्रेस दफ्तर में पत्रकार वार्ता चल रही है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी मौजूद है। कांग्रेस ने आमजन को अभियान से जुड़ने के लिए 1800120000044 टोल फ्री नंबर की जारी किया है।