Home देश सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में NCB आज दाखिल करेगी चार्जशीट, आरोपियों...

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में NCB आज दाखिल करेगी चार्जशीट, आरोपियों में Rhea Chakraborty समेत 33 लोगों के नाम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. चार्जशीट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) समेत कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है. बता दें कि एनसीबी की भाषा मे इसे कम्प्लेंट कहत हैं और पुलिस की भाषा में इसे चार्जशीट कहा जाता है.

एनसीबी दाखिल करेगी 12 हजार पेज की चार्जशीट

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज मुंबई में 12 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल करेगी. चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के अलावा उनके करीबियों और कई ड्रग्स पैडलर्स (Drug Peddlers) के नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल है. एनसीबी की यह कम्प्लेंट ड्रग्स बरामदगी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर तैयार की गई है.

3 महीने बाद सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश कर सकती है एनसीबी

एनसीबी (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुचेंगे. सुत्रों के मुताबिक इस मुख्य चार्जशीट के तीन महीने के बाद NCB एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर सकती है, जिसमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर के नाम शामिल हो सकते हैं. इनके खिलाफ भी NCB को कई सबूत मिले थे, जिसकी जांच अभी भी जारी है. हालांकि एनसीबी की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल नहीं है.