Home देश कहीं आपके Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल न हो जाए, बचना है...

कहीं आपके Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल न हो जाए, बचना है तो जान लें ये बातें

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट आधार कार्ड (Aadhaar Card) है. ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपने आधार की सु​रक्षा पर विशेष ध्यान दे और इसके किसी भी तरह के दुरुपयोग से सावधान रहें. भारत सरकार भी नागरिकों के आधार की सुरक्षा के लिए कई तरह के कदम उठा रही है ताकि जरूरी डेटा का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सके. आधार सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका ये है कि इसे लॉक कर दिया जाए.

जानिए क्या लॉक और अनलॉक की पूरी प्रक्रिया
आधार लॉक करने का मतलब है कि इसके 12 डिजिट की संख्या और इसकी जगह 16 डिजिट के वर्चुअल आईडी (VID)

का इस्तेमाल किसी भी तरह के जरूरी ऑथेन्टिकेशन के लिए नहीं किया जा सकेगा. जब कोई व्यक्ति एक बार आधार को लॉक कर लेता है तो उसके बाद UID, UID टोकन आदि के लिए ऑथेन्टिकेशन प्रोसेस नहीं किया जा सकेगा. इसमें बायोमेट्रिक, डेमो​ग्राफिक और ओटीपी बेस्ड ऑथेन्टिकेशन भी काम नहीं करेगा. अगर कोई नागरिक अपने यूनिक आईडी को अनलॉक करना चाहता है तो उसे रेजिडेंट पोर्टल पर जाकर अनलॉक किया जा सकता है. अनलॉकिंग के बाद सभी तरह के ऑथेन्टिकेशन प्रोसेस को पूरा किया जा सकता है.

बायोमेट्रिक्स लॉक
आधार धारकों के पास बायोमेट्रिक्स लॉक (Aadhaar Biometric Lock) करने का भी विकल्प है. बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक करने की एक ऐसी सर्विस है जिससे आधार होल्डर कुछ समय के लिए अपने बायोमेट्रिक को लॉक करता है और जरूरत पड़ने पर इसे अनलॉक कर लेता है. इस सुविधा का मकसद है कि बायोमेट्रिक डेटा की प्राइवेसी को सुरक्षित रखा जा सके.

कैसे लॉक करें आधार?
यूनिट आइडेंटिफिकेशन को लॉक करने के लिए व्यक्ति के पास 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी नंबर होना चाहिए. अगर किसी के पास वीआईडी नहीं है तो इसे एसएमएस के जरिए जेनरेट भी किया जा सकता है. इसके लिए मैसेज बॉक्स में GVID लिखकर स्पेस के बाद आधार के अंतिम 4 या 8 डिजिट लिखना होगा. इसके बाद इस मैसेज को 1947 पर भेज देना होगा. उदाहरण: GVID 1234

क्या है आधार लॉक या अनलॉक की प्रक्रिया?
रेजिडेंट पोर्टल पर जाकर My Adhaar के सेक्शन में जाएं और यहां पर आधार सर्विसेज में Lock & Unlock पर क्लिक करें. इसमें UID लॉक रेडियो बटन पर क्लिक करें और आधार नंबर डालें. इसके बाद इसमें पूरा नाम, पिनकोर्उ और लेटेस्ट डिटेल डालने के बाद सिक्योरिटी कोड भरना होगा. इसके बाद ओटीपी के लिए क्लिक करें या TOTP को सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.

अपनी यूनिक आईडी को अनलॉक करने के लिए आपके पास ले​टेस्ट वीआईडी नंबर होना चाहिए. अगर आप 16 डिजिट के वीआईडी नंबर को भूल जाते हैं तो इसके रिट्रीव भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको RVID लिखकर स्पेस के बाद आधार नंबर के ​अंतिम 4 या 8 डिजिट लिखना होगा और इसे 1947 पर भेजना होगा. उदाहरण: RVID 1234

वीआईडी मिलने के बाद Unlock रेडियो बटन पर क्लिक करना होगा और लेटेस्ट वीआईडी भरना होगा. इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालकर ओटपी मंगाएं या TOTP सेलेक्ट कर सबमिट पर क्लिक करें. इसके बाद आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा.

आधार बायोमेट्रिक्स को कैसे लॉक या अनलॉक करें?
इसके लिए भी आपको रेजिडेंट पोर्टल पर जाना होगा. इस पोर्टल पर My Adhaar सेक्शन में जाने के बाद Aadhaar Service सर्विस में जाएं. इसमें lock/unlock biometrics का विकल्प दिया होगा. अगले स्टेप में अपना आधाार नंबर या वीआईडी नंबर डालें. कैप्चा कोड डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाएं. ओटीपी डालने के बाद इसे सबमिट कर दें. इतना करने के बाद आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा. आधार बोयोमेट्रिक अनलॉक करने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो करें.