Home देश लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली- देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

दिल्ली एम्स ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को एम्स कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया और अब वह बेहतर हैं।

भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए मरीजों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,15,99,130 हो गए। कोविड-10 के उपचाराधीन मरीजों की तादाद में लगातार 11वें दिन वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद अब यह संख्या 3,09,087 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2।66 प्रतिशत है।