Home देश रेलवे इंजीनियर पैतीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जांच जारी

रेलवे इंजीनियर पैतीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जांच जारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली 

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कोटा मंडल रेल प्रबंधक के यूएसएफडी कायार्लय के सीनियर सेक्शन इंजीनियर घनश्याम शर्मा को पैतीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

ब्यूरो के अनुसार इस मामले में शर्मा को उनके निवास पर मंगलवार देर रात परिवादी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी से बकाया बिलों के भुगतान की एवज में खुद के लिए सात प्रतिशत तथा अन्य अधिकारियों के लिए भी कमीशन के रुप में रिश्वत मांगी। 

परिवादी ने इसकी शिकायत ब्यूरो में करने पर ब्यूरो ने इसके सत्यापन के बाद आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया और उसके पास से रिश्वत के रुप में लिए गए रुपए भी बरामद कर लिए गए। परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके मालिक की कार्य में लगी पिकअप गाड़ियो के लंबित बिलों के भुगतान के लिए आरोपी रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।