Home बालाघाट 25 अप्रैल को 149 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए, 138 मरीजों ने जीती...

25 अप्रैल को 149 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए, 138 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1211 हुई

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

सुनील चेतन की रिपोर्ट

बालाघाट- 25 अप्रैल 2021 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 149 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1211 हो गई है। राहत की बात है कि अब बड़ी संख्या में कोरोना पाजेटिव मरीज ठीक हो रहे है। 25 अप्रैल को 138 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 25 अप्रैल 2021 तक कुल 6044 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 4799 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 25 अप्रैल को 138 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 25 अप्रैल को कोरोना के 02 मरीज की मृत्यु हुई है। इस प्रकार जिले मे 25 अप्रैल तक 34 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 1211 मरीजों में से 910 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 56 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 230 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 15 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 25 अप्रैल 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 01 लाख 02 हजार 870 सेंपल लिए जा चुके हैं।