Home बालाघाट रेडक्रास को दी गई 01 लाख 75 हजार रुपये की सहायता राशि

रेडक्रास को दी गई 01 लाख 75 हजार रुपये की सहायता राशि

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

रिपोर्टर- दीपेश मोहारे

बालाघाट- कोविड-19 संकट काल में जरूरत मंद लोगों को मदद के लिए जिले की सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ ही व्यवसायी एवं उद्यमी भी आगे आ रहे है और जिला रेडक्रास सोसायटी बालाघाट के खाते में जमा कराने के लिए खुल कर दान में राशि दे रहे है।
ए पी त्रिवेदी संस द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी को 01 लाख 01 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया है। इसी प्रकार मेसर्स धनसृष्टि प्रापर्टीज प्रायवेट लिमिटेड द्वारा 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है। डीपी राय कंपनी पांढरवानी द्वारा 50 हजार रुपये की राशि जिला रेडक्रास सोसायटी के बैंक खाते में आनलाईन हस्तांतरित की गई है। इसके पूर्व मेसर्स जे के मिनरल्स द्वारा 02 लाख 21 हजार रुपये एवं पेसिफिक मिनरल्स द्वारा 02 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जिला रेडक्रास सोसायटी बालाघाट के खाते में जमा कराने के लिए कलेक्टर श्री दीपक आर्य को सौंपा जा चुका है। कलेक्टर श्री आर्य ने इस सहयोग के लिए सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दानदाताओं से रेडक्रास सोसायटी में राशि दान करने की अपील
कोरोना महामारी से निपटने के लिए कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के दानदाताओं से अपील की है कि वे जिला रेडक्रास सोसाइटी बालाघाट के खाते में अपनी इच्छा अनुसार राशि दान कर सकते हैं। दानदाता जिला रेडक्रॉस सोसायटी बालाघाट के भारतीय स्टेट बैंक खाता क्रमांक 10750422435, जिसका IFSC code SBIN0000318 है, में दान राशि जमा कर सकते हैं। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी व्यक्तियों एवं समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। दानदाताओं से अपील की गई है कि वे इस महामारी से निपटने के लिए खुलकर दान दें। दान में प्राप्त होने वाली इस राशि का उपयोग गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए किया जाएगा।
पोर्टल के माध्यम से भी दी जा सकती है राशि
कोरोना महामारी संकट के समय जो संस्थायें एवं दानदाता जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी में राशि दान करना चाहता है वह मध्यप्रदेश शासन के पोर्टल www.services.mp.gov.in के माध्यम से भी जिला रेडक्रास सोसायटी के खाते में राशि जमा करा सकते है।