Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 10 मई से ऑनलाइन मिलेगी शराब:ऐप से बुकिंग पर घर...

छत्तीसगढ़ में 10 मई से ऑनलाइन मिलेगी शराब:ऐप से बुकिंग पर घर पहुंचेगी शराब, मंत्री लखमा बोले- जहरीली शराब से लोगों की मौत रोकने योजना बनाई

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

छत्तीसगढ़ में अब शराब की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। बाकायदा इसकी होम डिलीवरी होगी। शनिवार देर रात सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए। सोमवार से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि प्रदेश में सैनिटाइजर पीने और जहरीली शराब पीने की वजह से कुछ लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शराब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ही मिलेगी। फिलहाल दुकानें नहीं खोली जाएंगी। पिछले लॉकडाउन में भी हमने यह प्रयोग किया था।

दूसरे राज्यों से तस्करी हो रही
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश में लगभग दो महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। सभी बार और शराब की दुकानों को बंद रखा गया है। यहां दुकानें बंद होने की वजह से शराब की तस्करी करने वाले दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने की ताक में हैं। हालांकि हमारी पुलिस उन्हें रोक रही है और कार्रवाई हो रही है। शराब न मिलने की वजह से रायपुर और बिलासपुर में कैमिकल पी लेने की वजह से लोगों की जान गई। इस दुखद घटना की वजह से हम तैयारी कर रहे हैं। ऑनलाइन डिलीवरी की पारदर्शी व्यवस्था करेंगे।

आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक, शराब की डिलीवरी के लिए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक का वक्त तय किया गया है। पिछले बार की ही तरह इस बार भी csmcl Online नाम के ऐप से शराब बुक की जा सकेगी। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पूरा पता देना होगा। ऑनलाइन ऑर्डर करने के दौरान शराब का नाम और उसका रेट ऐप पर दिखेगा। शराब की दुकान से 15 किलोमीटर के रेंज के भीतर शराब मंगाई जा सकेगी। इसके लिए 100 रुपए तक डिलीवरी चार्ज देना पड़ सकता है। पेमेंट भी ऑनलाइन होगा।

रायपुर और बिलासपुर में मौतें
रायपुर में लालगंगा मॉल के पीछे की बस्ती में इसी सप्ताह सैनिटाइजर पीने की वजह से 2 युवकों की मौत हुई है। बिलासपुर में भी शराब में कफ सिरप मिलाकर पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी रायपुर में तीन युवकों की ऐसी ही मौत हुई थी। इसके बाद सरकार ने ऑनलाइन शराब डिलीवर करने का फैसला लिया था।