Home बालाघाट “वैद्य आपके द्वार योजना” से घर बैठे ले नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श– आयुष...

“वैद्य आपके द्वार योजना” से घर बैठे ले नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श– आयुष मंत्री श्री कावरे आयुष क्योर एप से वीडियों कॉल पर डॉक्टर्स से मिलेगा परामर्श

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्य प्रदेश शासन के आयुष मंत्री माननीय श्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा की आयुष विभाग द्वारा शुरू की गई “वैद्य आपके द्वार” योजना के जरिये घर बैठे ले नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ। “वैद्य आपके द्वार” योजना मे आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ से लाइव वीडियों कॉल द्वारा चिकित्सा परामर्श लिया जा सकता है। इस योजना में आयुष की तीनों विधाओं आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी का लाभ लिया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर से “आयुष क्योर” एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।इस योजना का 7 मई को वर्चुअल शुभारंभ किया था।
आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा की सामान्य जन को आयुष स्वास्थ्य सेवा सहजता से घर पर ही सुलभ कराने के उददेश्य से इस योजना को टेलीमेडिसिन एप के माध्यम से उपलब्ध कराया है।विशेष रूप से तैयार किये गये एप “आयुष क्योर” का रोगी तथा चिकित्सक दोनों उपयोग कर सकेंगे। इसके द्वारा रोगी सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकेंगें। चिकित्सक द्वारा बताये गये आवश्यकता होने पर विभिन्न जाँचों को कराकर अपलोड भी कर सकेंगे। इसके आधार पर चिकित्सक परामर्श दे सकेंगे। अधिक आवश्यक होने पर ही चिकित्सक चिकित्सालय में रोगी को बुलायेगें।
“आयुष क्योर” एन्ड्राइड पर आधारित एक एप है। यह गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। मोबाइल नम्बर द्वारा पंजीयन/साइन अप तथा ओ.टी.पी. के माध्यम से सत्यापन होने के बाद आयुष चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के अनुसार चिकित्सक तथा समय चुनकर अपॉइटमेंट बुक कर सकेंगें। चुने गये चिकित्सक द्वारा निर्धारित समयानुसार ही एप के माध्यम से वीडियों कॉल कर चिकित्सा परामर्श दिया जायेगा एवं परामर्श पत्र प्रेषित किया जा सकेगा। आयुष स्वास्थ्य सुविधाओं को आसानी से दूर दराज तक रहने वाले लोगों तक पहुँचाने एवं चिकित्सालय में न पहुँच पाने वाले रोगियों के लिये यह सुविधा कोरोना संकट काल में वरदान साबित होगी।