Home बालाघाट कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 16 दुकानों को किया गया सील

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 16 दुकानों को किया गया सील

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बालाघाट की 05, कटंगी की 03, तिरोड़ी की 06 एवं वारासिवनी की 02 दुकानें शामिल
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में 17 मई 2021 तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 11 मई को जिले की विभिन्न तहसीलों में 16 दुकानों को सील कियपा गया है।
कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने के कारण बालाघाट तहसीलदार श्री रामबाबू देवांगन द्वारा आज 11 मई को ग्राम समनापुर में 05 दुकानों को सील कराया गया है और उनसे बांड पत्र भरवाया गया है। समनापुर के इन दुकानदारों द्वारा दुकानों को खुली रखा गया था और उनसे सामग्री का विक्रय किया जा रहा था। इसी प्रकार कटंगी तहसीलदार श्री शैलेन्द्र राय द्वारा कटंगी में कार्यवाही कर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाली 03 दुकानों को सील किया गया है। आज 11 मई को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वारासिवनी नगर की दो दुकान अजित क्लॉथ स्टोर और समी टेलर की दुकानों को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने के कारण सील किया गया है।
इसी प्रकार तिरोड़ी तहसीलदार श्री भगवान दास कुमरे द्वारा तहसील की 06 दुकानों को सील किया गया है और तिरोड़ी की एक दुकान से 02 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के दौरान तिरोड़ी की देवांगन किराना दुकान खुली पाये जाने पर उसके मालिक मुकेश पिता रामू देवांगन से 02 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। तिरोड़ी के इकबाल पिता इरफान की होटल व दुकान, राज किराना स्टोर्स, बोथवा में कैलाश पिता पूनाराम की अशोक किराना स्टोर, कटेदरा में देवेन्द्र पिता जमुना प्रसाद शरणागत की मनस्वी किराना स्टोर, अनिल पिता देवीचरण सोनवाने की महाकारल मेन्स वियर दुकान एवं ग्राम सावरी के निवासी मदन पिता शिवराम चौधरी की कटेदरा स्थित शिव किराना स्टोर को खुला पाये जाने पर सील किया गया है। इस कार्यवाही में तिरोड़ी थाना प्रभारी चैनसिंह उईके एवं राजस्व व पुलिस का अमला मौजूद था।
बालाघाट में एक हेयर सेलून के चालू मिलने पर उसे सील करने के साथ ही उसके संचालक पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।