Home बालाघाट 104 मरीजों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या 1168 हुई...

104 मरीजों ने कोरोना को हराया, एक्टिव मरीजों की संख्या 1168 हुई 14 मई को 68 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003


हमारे प्रतिनिधि दीपेश मोहारे की रिपोर्ट

बालाघाट- 14 मई को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 68 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1168 हो गई है। 14 मई को 104 कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 14 मई 2021 तक कुल 8298 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 7079 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 14 मई को 104 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले मे 14 मई तक 51 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 1168 मरीजों में से 1001 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 11 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 142 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 14 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 14 मई 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 01 लाख 18 हजार 297 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना के संभावित 151 मरीज भर्ती हैं। 14 मई को कोरोना टेस्ट के लिए 1140 सैंपल एकत्र किए गए हैं और 14 मई को 1169 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।