Home बालाघाट मंत्री श्री कावरे ने पर्यावरण दिवस पर शासकीय आवास भोपाल में लगाया...

मंत्री श्री कावरे ने पर्यावरण दिवस पर शासकीय आवास भोपाल में लगाया नीम का पौधा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003


पर्यावरण दिवस पर प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन की अपील की

सुनील खोब्रागढे (विशेष प्रतिनिधि )
बालाघाट। मध्य प्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे ने आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित शासकीय आवास मे नीम का पौधा लगाया। मंत्री श्री कावरे ने अपने सन्देश मे कहा कि आइए आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के शुभ अवसर पर हम सब अपनी प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन हेतु संकल्पित हों। हमारी भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एक महत्वपूर्ण कर्तव्य माना गया है। पेड़-पौधे, नदी-पर्वत, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूप हमारे लिए वंदनीय हैं। आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है, तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।