Home बालाघाट पायली और परसाटोला में 46 हजार 200 रुपये का महुआ लाहन जब्त

पायली और परसाटोला में 46 हजार 200 रुपये का महुआ लाहन जब्त

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सुनील खोब्रागढे (विशेष प्रतिनिधि )
बालाघाट-      अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27 जून 2021 को आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर  46 हजार 200 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया है।

    जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक ने बताया कि अवैध शराब  रखने व  बनाने  की  मुखबिर की सूचना पर आज 27 जून को छापामार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम पायली एवं परसाटोला मे नहर व नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 22 बोरियों  मे भरा हुआ लगभग 660 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर एक प्रकरण पँजीबद्ध किया गया है। जब्त लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया । जब्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 46 हजार 200 रुपये है । इस कार्यवाही मे सहायक जिलाआबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, आबकारी उपनिरीक्षक मदन कुलस्ते  तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।