Home छत्तीसगढ़ रायपुर का अकाउंटेंट बना डकैत:DRI के छापे में मिले 6 करोड़ रुपए,...

रायपुर का अकाउंटेंट बना डकैत:DRI के छापे में मिले 6 करोड़ रुपए, तो नौकरी छोड़ अपने साथी के घर डकैती की साजिश रची; कई कारोबारी और मैनेजर थे निशाने पर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने गुरुवार को 8 डकैतों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने अपने कारोबारियों और प्राइवेट फंड मैनेजरों को लूटने की साजिश रची थी, लेकिन अपनी पहली ही कोशिश में नाकाम रहे। गैंग का मास्टर माइंड पेशे से अकाउंटेंट है। रुपयों की लालच में अपने ही पुराने साथी के घर डकैती डालने के लिए उसने दोस्तों और मामा को साथ लिया। पुलिस को पता चला कि इन डकैतों का आमानाका इलाके में भी एक कारोबारी को लूटने का प्लान था।

गद्दे के नीचे से मिले थे 6 करोड़, इसी वजह से बना प्लान

जून के महीने में डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस DRI की टीम ने पहले कोलकाता समेत कुछ जगह स्टील और संगमरमर कारोबारियों के यहां छापे मारे थे। वहां से मिले इनपुट पर ओडिशा में और फिर रायपुर और रायगढ़ में छापे पड़े। टीम ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले विकास के घर भी दबिश दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान बेड पर पड़े गद्दे के नीचे से नोटों के बंडल निकले। विकास के ऑफिस से 1 करोड़ और घर से 5 करोड़ रुपए मिले थे। इस मामले में अब भी जांच जारी है।

छापे ने अकाउंटेंट की खराब की नीयत

इस खबर के बाहर आते ही विकास के साथ उसी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करने वाले अमित निराला की नियत बिगड़ गई। उसने 2 महीने पहले कंपनी की नौकरी छोड़कर एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करने लगा। इसी के साथ विकास के घर पर डकैती की प्लानिंग शुरू कर दी। विकास के पास हमेशा कंपनी के रुपए होते हैं, इस बात की पक्की खबर अमित को थी। उसने लूट के बारे में अपने मामा होलिका चेलक को बताया। दोनों ने इसके बाद विकास पर नजर रखनी शुरू की।

इलेक्ट्रीशियन बनकर घुसे, पर फ्लॉप हो गया प्लान

बुधवार को डाका डालने अमित निराला के साथी दिनेश कुमार वर्मा, विशाल वर्मा, मामा होलिका चेलक और इसका साथी अनिल कोरचे गायत्री नगर के अपार्टमेंट में पहुंचे। दिनेश और विशाल इलेक्ट्रीशियन बनकर अपार्टमेंट में दाखिल हुए। विशाल ने चाकू हाथ में लिया था। नजर पड़ते ही विकास की पत्नी अंजली ने दोनों युवकों को घर में घुसने नहीं दिया। धक्का-मुक्की करने लगी। विशाल के हाथ से चाकू गिर गया वो भागने लगा, लेकिन लोगों की मदद से पकड़ा गया। हंगामा होता देख बाहर खड़े होलिका और अनिल भाग चुके थे।

आउटर में ले रखा था फ्लैट, भागने की तैयारी में थे मगर पुलिस ने दबोचा

दिनेश और विशाल को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ में अमित निराला और इस प्लान में शामिल बाकी के लोगों का पता लगा लिया। इन्होंने रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में किराए पर RDA का फ्लैट ले रखा था। पुलिस जब यहां पहुंची तो अमित के साथ ही कांकेर, दुर्ग से इस आए उसके साथी भागने की ताक में थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। अमित, होलिका के अलावा कांकेर से आए विशाल वर्मा, अनिल कोरचे, रायपुर के विशाल स्वामी, अमित यादव, दुर्ग के दिनेश कुमार और सिद्धार्थ सोम को गिरफ्तार किया है।