Home बालाघाट भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार की अगुवाई में 1 अरब नमो...

भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार की अगुवाई में 1 अरब नमो टीका के समर्थन में बनाई 100 मानव आकृति

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर अमर बलिदानियों को किया नमन

सुनील खोब्रागढे (ब्यूरो प्रमुख)

बालाघाट जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में सामाजिक सरोकार और राजनीतिक विषयों के साथ, साथ राष्ट्रवाद से ओतप्रोत आयोजनों को अंजाम देने में प्राणपण से लगा हुआ है। कालांतर में जिला भाजयुमो ने रक्तदान महादान शिविर, कोरोना वायरस वैक्सीनेशन, राशन वितरण, मास्क वितरण अभियान जन सहयोग से चलाया। समय- समय पर राष्ट्र महापुरुषों, जननायकों की शहादत को याद करते हुए जयंती कार्यक्रम सुचारु रुप से संचालित किया। वहीं प्रत्येक वर्ष विशाल तिरंगा यात्रा अतुलनीय आयोजन सदा कालजई रहैगा। बानगी में गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव और सेवा ही समर्पण महाभियान के तहत भाजयुमो ने प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार की अगुवाई में देश में 100 करोड़ लगे नमो टीका के समर्थन में 100 मानव आकृति बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वैज्ञानिक चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य सेवा कर्मियों का तहेदिल से आभार ज्ञापित किया। क्रम में भाजयुमो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आजादी आजाद हिंद फौज की स्थापना दिवस पर अमर बलिदानियों को याद करते हुए उनकी प्रतिभाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जहां आजाद हिंद फौज के सेनानियों के बलिदान और समर्पण को जन जन तक पहुंचाने का जन संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म सरदार उधम सिंह का प्रसारण भी किया गया। जिसे देखकर युवा राष्ट्रवाद की भावना से भाव विभोर हो गए। सिलसिले में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति, स्वतंत्रता के नायक सुभाष चौक चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस गरिमामयी में आयोजन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र भैरम, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, वारासिवनी भाजपा नगर अध्यक्ष दीप चौहान, भाजपा खमरिया अध्यक्ष कन्हैया चौहान भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिला मंत्री कुणाल एलकर, नगर महामंत्री मनोज हरिनखेडे, राजेश लिल्हारे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रमाकांत ठहाके, भूपेंद्र सुहागपुरे, संजय ब्रम्हे, कपील मेश्राम, नगर अध्यक्ष गौरव मोनू श्रीवास्तव, सुधीर चौधरी, जितेंद्र चौधरी, राकेश साव सेवईवार, जैनेंद्र कटरे, अजय सुखदेवे, अखिलेश चौरे, महेंद्र रहांगडाले, करण सिल्हारे, सुरेन्द्र चक्रवर्ती, अंशुमन पारधी, शैलेन्द्र ठकरेले, सिद्धार्थ वाजपेई, अंकुश वाजपेई और जय चापुकर इत्यादि गणमान्य जन, भाजयुमो कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने सरानी योगदान दिया।

वैभव पवार ने देश के लिए कुछ कर गुजरने का किया आह्वान

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि, हमें नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व का सानिध्य मिला है। उन्हीं के कुशल प्रबंधन और वैज्ञानिकों, चिकित्सकों की व्यथा मेहनत से आज देश ने एक अरब नमो टीका लगाने का असंभवी लक्ष्य कर लिया। मैं इसी प्रकार देश वासियों से अनुरोध करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में दोनों सुरक्षा टीका लगाकर देश को कोरोना से मुक्त करने मे अपना अमूल्य सहयोग दें। वैभव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जहां युवा पीढ़ी अपने महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोक नायकों को भूलते जा रही है। वहां बालाघाट जिले के भाजयुमो कार्यकर्ता उन्हीं के सम्मान में निरंतर राष्ट्रभक्ति से युक्त अनुष्ठान कर रहे हैं। जिले के कार्यकर्ता वाकई में सम्मान के पात्र हैं, इनकी मैं जितनी भी प्रशंसा करूं उतनी ही कम होगी। श्री पवार ने आजाद हिंद फौज की स्थापना दिवस पर फौज के वीर सेनानियों को नमन करते हुए फौज के नायक, स्वतंत्र वीर और देश के सर्वोच्च नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपनी कर्माजंलि समर्पित की। जिला में वैभव पवार ने युवाओं से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों, मार्गों पर चलकर देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारी रगों में बसते : गजेंद्र भारद्वाज

दरम्यान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज ने अपने अंदाज में कहा कि जिला भाजयुमो विगत वर्षों से राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन जन सहयोग से करता रहा है। जिसमें विशाल तिरंगा यात्रा को देश ही नहीं अपितु सारे संसार ने सराहा। इसी कड़ी में आज बड़ा सौभाग्य भरा दिन है। जहां एक ओर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस है। वहीं दूसरी ओर देश मे 100 करोड़ नमो टीका कोरोना से मौत देने के लिए लोगों ने लगाया। श्री भारद्वाज ने युवाओं से अपील की कि चल रहा है आजादी के अमृत महोत्सव और इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि हम अपने राष्ट्र समाज के लिए अपना सर्वस्व निछावर करें। आखिर हम नेताजी के पद चिन्हों पर चलने वाले हमराही है। इसमें कोई अतिशयोक्ति की बात नहीं है कि, हमारे रगों में नेताजी सुभाष चंद्र बसते हैं। हमारे जननायक हैं राष्ट्रपुरुष है आजादी के सच्चे योद्धा उनके श्री चरणों में शत शत नमन। श्री भारद्वाज ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वालों का दिली आभार माना।