Home देश भीषण गर्मी की वजह से पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट स्थगित,...

भीषण गर्मी की वजह से पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट स्थगित, नोट करें नयी तारीख

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मध्यप्रदेश में हो रही पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट भीषण गर्मी की वजह से 2 जून तक स्थगित कर दिए गए हैं. जबलपुर में कल एक प्रतिभागी की मौत के बाद सरकार ने ये फैसला किया. फिलहाल 13 मई 2022 से 2 जून 2022 तक होने वाले फिजिकल टेस्ट स्थगित किए गए हैं. अब उनका फिजिकल टेस्ट 6 जून से होगा.  लेकिन उसकी सूचना उन्हें अलग से दी जाएगी. 3 जून  2022 से 5 जून 2022 तक होने वाली परीक्षा यथावत रहेगी. उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बुधवार को ही जबलपुर में फिजिकल टेस्ट में दौड़ के दौरान 22 साल के एक प्रतियोगी की मौत हो गयी थी. उसी के बाद गृह विभाग ने फिजिकल परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट भीषण गर्मी को देखते हुए 2 जून तक स्थगित कर दिए गए हैं.

6 हजार पदों पर भर्ती
आरक्षक (जी.डी.) और आरक्षक (रेडियो) के कुल 6000 पदों पर भर्ती के लिए प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) भोपाल ने 8 जनवरी से 17 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन परीक्षा ली थी. इन परीक्षा का परिणाम  24 मार्च को वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर घोषित किया जा चुका है. उसमें जो उम्मीदवार पास हो गए थे. उनकी अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा physical proficiency test (PPT) ली जा रही थी. उनके दस्‍तावेजों की जांच और फिजिकल टेस्ट 9 मई से शुरू हो गए थे. इसमें 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक शामिल है. ये टेस्ट मध्‍यप्रदेश के 6 शहरों में 9 मई से 5 जून 2022 तक रोज होना थे. समय सुबह 6:30 बजे का था.

पीईबी की वेबसाइट पर जानकारी…
ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईबी की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर तय जगह पहुंचना था. वहां उनका फिजिकल टेस्ट हो रहा था. भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउड भोपाल.