Home छत्तीसगढ़ कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 11...

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 11 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि आबंटित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 11 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि का आबंटन किया गया है। अनुदान सहायता राशि भुगतान आश्रितों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से करने के निर्देश कलेक्टरों को दिये गये है।

राज्य आपदा निधि से कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान करने के लिए रायपुर जिले के लिए 5 करोड़ रूपए, बलौदाबाजार को 45 लाख रुपए, गरियाबंद को 8 लाख 50 हजार रूपए, धमतरी को 50 लाख रूपए, महासमुन्द को 70 लाख, बिलासपुर को 45 लाख रूपए, मुंगेली को 9 लाख, कोरबा को 50 लाख रूपए, जांजगीर-चांपा को 30 लाख रूपए, रायगढ़ को 36 लाख 50 हजार, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 5 लाख रूपए, कोण्डागांव को 11 लाख रूपए, कांकेर को 4 लाख 50 हजार दंतेवाड़ा को 10 लाख रूपए, सुकमा को 1 लाख 50 हजार, नारायणपुर को 1 लाख रूपए, बीजापुर को 3 लाख 50 हजार रूपए, सरगुजा को 25 लाख रूपए, सूरजपुर को 16 लाख रूपए, बलरामपुर को 5 लाख 50 हजार रूपए, कोरिया को 17 लाख रूपए, जशपुर को 6 लाख रूपए, दुर्ग एक करोड़ 50 लाख रूपए, राजनांदगांव को 1 में7 लाख रूपए, बालोद को 42 लाख 50 हजार रूपए, बेमेतरा को 13 लाख 50 हजार रूपए और कबीरधाम को 20 लाख रूपए आबंटित की गई है।