Home छत्तीसगढ़ आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजभवन में ली गई शपथ

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजभवन में ली गई शपथ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में सचिवालय के उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली।