Home देश IAS पूजा सिंघल के 6 ठिकानों पर ED ने फिर मारी रेड,...

IAS पूजा सिंघल के 6 ठिकानों पर ED ने फिर मारी रेड, रांची और मुजफ्फरपुर में चल रही छापेमारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

इस वक्त आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईडी की टीम ने एक बार फिर पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर रेड मारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड की राजधानी रांची समेत बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि मनी लॉन्डरिंग मानरेगा घोटाला मामले में सबूतों की तलाश में ईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्थान और झारखंड में छह स्थानों पर छापे मारे है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकरी दी है.

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के रांची और मुजफ्फरपुर ठिकानों पर सुबह 7 बजे से ही धावा बोला और छापेमारी शुरू कर दी. बताया जाता है कि ईडी की टीम को पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीएम सुमन कुमार से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली थी, जिसके तहत अब ईडी ने टीम अलग-अलग ठिकानों पर रेड मारी है. जानकारी के अनुसार रांची के अशोक नगर के रोड नंबर 6 के मकान नंबर 425 में  विशाल चौधरी के यहां ईडी का छापेमारी जारी है. वहीं आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबियों के पटना के ठिकानों पर रेड चल रही है.