Home अन्य  4-4 शेरों से भिड़ गया अकेला मगरमच्छ ! दमदार तरीके से लड़ी...

 4-4 शेरों से भिड़ गया अकेला मगरमच्छ ! दमदार तरीके से लड़ी लड़ाई …

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कहते हैं जंगल का एक ही नियम है, जो ताकतवर है, वो राज करता है और कमज़ोर की ज़िंदगी ज्यादा दिन की मेहमान नहीं रहती. जंगल में जानवरों को अपनी भूख मिटाने के लिए दूसरे जानवरों की जान लेनी होती है और इसमें जो बच जाता है, उसकी ज़िंदगी कुछ दिन और बढ़ जाती है. इस वक्त वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video of Crocodile) में भी शेर अपनी भूख मिटाने के लिए एक मगरमच्छ (Lion Crocodile Fight Video) पर हमला करते दिख रहे हैं.

आमतौर पर शेरों को देखकर कोई भी जानवर डर जाता है. अगर वे झुंड में आए हों तो उसके बचने की उम्मीद कम हो जाती है और शेरों के जीतने की आशंका बढ़ जाती है. हालांकि जानवर के हौसले बुलंद हों तो वो इस मगरमच्छ की तरह शेरों को भी खासा तंग कर सकता है. आप भी ये वीडियो ज़रूर देखिए.

मगरमच्छ पर टूटे शेर, खाई मुंह की
शेर जंगल का राजा होता है और उसकी ताकत का सामना करना आसान नहीं है. वो हिरन जैसे नाजुक जानवर से लेकर जंगली भैंसे और पानी में मौजूद मगरमच्छ तक का शिकार करने में पीछे नहीं हटता. वायरल हो रहे वीडियो में ऐसे ही शेर के एक झुंड और मगरमच्छ के बीच की लड़ाई दिख रही है. 4 शेरों का झुंड मगरमच्छ का शिकार करने के लिए आता है, लेकिन वो उनके सामने झुकने के बजाय उन्हें बराबर की टक्कर देता दिखाई दे रहा है, जिससे शेर भी दंग हो रहे हैं. एक बार तो वे करीब-करीब उसे दबोचने में कामयाब भी हो जाते हैं, लेकिन फिर मगरमच्छ उनकी ग्रिप से छूट जाता है.