Home शिक्षा घोषित हुए राजस्‍थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट, यहां...

घोषित हुए राजस्‍थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट, यहां करें चेक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE की ओर से जारी होने वाले परिणाम 2022 का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच उनके लिए राहत की खबर है। राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट आज यानि 1 जून 2022 को जारी करेगा। नतीजे की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओर से प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस सिलसिले में बोर्ड ने अधिसूचना जारी की है।

रिजल्‍ट की घोषणा के कुछ समय बाद ही लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी रोल नंबर व पंजीकरण संख्‍या समेत अन्‍य जरूरी क्रेडेंशियल भरकर लॉगिन कर सकेंगे। आरबीएसई 12वीं साइंस स्‍ट्रीम की 2022 परीक्षा के लिए 2,31989 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। वहीं लगभग 1 लाख परीक्षार्थियों  ने कॉमर्स स्‍ट्रीम की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। आरबीएसई 12वीं आर्ट स्‍ट्रीम के परिणाम 20 जून, 2022 के आसपास जारी किए जा सकते हैं।