Home मनोरंजन उल्का गुप्ता की बहन एक्ट्रेस तो पिता हैं आर्टिस्ट, नए सीरियल बन्नी...

उल्का गुप्ता की बहन एक्ट्रेस तो पिता हैं आर्टिस्ट, नए सीरियल बन्नी चाऊ होम डिलीवरी से वापसी कर रहीं ‘झांसी की रानी’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

टीवी का पॉपुलर शो ‘झांसी की रानी’ तो आपको याद ही याद होगा, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का किरदार उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) ने निभाया था। उल्का को इस भूमिका से रातोंरात पॉपुलैरिटी मिल गई थी और उन्हें इंडियन टेली अवॉर्ड्स में मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। मनु का रोल प्ले करने वाली उल्का अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं और एकबार फिर से छोटे परदे पर वापसी करने जा रही हैं। जी हां, उल्का गुप्ता एक बार फिर से नया टीवी शो बन्नी चाऊ होम डिलीवरी लेकर आ रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस को लीड रोल निभाते हुए देखा जाएगा। 

टीवी शो बन्नी चाऊ होम डिलीवरी का प्रोमो भी जारी हो गया है। जिसमें उल्का गुप्ता काफी अलग लुक में नजर आ रही हैं। वो पहले से काफी बड़ी हो चुकी हैं और उनकी एक्टिंग स्किल काफी ज्यादा शार्प हो चुकी है। बन्नी चाऊ होम डिलीवरी में उल्का को डिलीवरी गर्ल की भूमिका में देखा जाएगा। जो कि लोगों के घर-घर जाकर खाना पहुंचाने का काम करती है। वैसे 24 साल की उल्का शुरुआत में अपनी डार्क स्किन टोन की वजह से कई बार रिजेक्शन भी झेल चुकी हैं। 

10 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक
उल्का गुप्ता के पिता के पास उतने पैसे नहीं थे कि उनका एडमिशन किसी बेस्ट एक्टिंग इंस्टिट्यूट में कराया जा सके। ऐसे में उल्का के पिता ने खुद उल्का को एक्टिंग की बारिकियां सिखाई हैं। जब उल्का 10 साल की थी तो उन्हें टीवी सीरियल ‘रेशम दान’ में पहला ब्रेक मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘सात फेरे’, ‘सवारी’, ‘सलोनी की बेटी’ जैसे सीरियल्स में काम किया। साल 2009 में उन्हें ‘झांसी की रानी’ सीरियल मिला, जिसने उनकी किस्मत बदल दी

इन फिल्मों का हिस्सा रहीं उल्का गुप्ता
टीवी की दुनिया के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने लगी थीं। उल्का ने तेलगू फिल्म ‘अंधरा पोरी’, मराठी फिल्म ‘ओढ-एट्रेक्शन’, सीमा कपूर की हिन्दी फिल्म ‘मिस्टर काबेडी’, ट्रैफिक और रणवीर सिंह स्टारर सिम्बा में भी काम किया।

ऐसी है उल्का गुप्ता की फैमिली
12 अप्रैल 1997 को मुंबई में जन्मी उल्का गुप्ता के पिता गगन गुप्ता थियेटर आर्टिस्ट हैं। साथ ही उल्का गुप्ता की बहन गोया गुप्ता भी एक्ट्रेस हैं। गोया ने साल 2012 में सीरियल ‘लाखों में एक’ में काम किया था। बता दें कि उल्का की पढ़ाई मुंबई के रूस्तमजी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है।

उल्का अपने पिता को सबसे अच्छा दोस्त और गाइड मानती हैं। कहा जाए तो वे उनके रोल मॉडल हैं। उल्का के पिता गगन गुप्ता ने भी कई सीरियल्स में छोटे रोल किए। उल्का की मां का नाम मंजू गुप्ता है।