Home छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने दिया प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा, इस योजना का...

CM भूपेश बघेल ने दिया प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा, इस योजना का शुभारंभ हुआ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को वर्चुअल समारोह में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया. 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को वर्चुअल समारोह में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया. प्रथम चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में लागू की जा रही है. जिसके तहत नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उनके घर पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर प्रदान की जाएगी.

बता दें कि इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ के नकल के लिए अनुरोध, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे प्रदान की जाएंगी.

मुख्यमंत्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. संबंधित आवेदकों को प्रमाण पत्र ”मितान” द्वारा उनके घर पर प्रदान किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री मितान योजना 2022 का उद्देश्य
सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि योजना के तहत लोगों को उनके घरों पर राशन कार्ड व अन्य सेवाओं पर जाति और आदिवासी प्रमाण पत्र सूचना और इसकी प्रमाणित प्रतियाँ प्राप्त हो. उस उद्देश्य के लिए राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू करेगी.