Home छत्तीसगढ़ कुंडली भाग्य छोड़ने के बाद क्या है धीरज धूपर का प्लान? रियलिटी...

कुंडली भाग्य छोड़ने के बाद क्या है धीरज धूपर का प्लान? रियलिटी शोज को लेकर कही ये बात

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

टीवी शो कुंडली भाग्य से मशहूर हुए अभिनेता धीरज धूपर पिछले काफी समय से इस शो में नजर आ रहे थे लेकिन अब वो अलविदा कह चुके हैं। फैंस जानने के लिए बेकरार हैं कि अब वो आगे क्या करने वाले हैं।

टीवी शो कुंडली भाग्य से मशहूर हुए अभिनेता धीरज धूपर पिछले काफी समय से इस शो में नजर आ रहे थे लेकिन अब वो अलविदा कह चुके हैं। इन दिनों धीरज धूपर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। एक तो वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं और शो छोड़ने के बाद फैंस उनके फ्यूजर प्लान्स जानने के लिए भी बेकरार हैं। कुंडली भाग्य के करण लूथरा के किरदार में धीरज ने सभी के दिलों में खास जगह बनाई है। इसी बीच कई खबरें सामने आ रही हैं कि वो अब रियलिटी शो में भी नजर आ सकते हैं। 

‘रियलिटी शो का हिस्सा बनना पसंद करूंगा’

कुंडली भाग्य को अलविदा कहने की खबर से धीरज के फैंस काफी परेशान थे, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो जानना चाहते हैं कि वो अब आगे क्या करने वाले हैं। बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत के दौरान धीरज ने कई खुलासे किए। जब उनसे पूछा गया कि वो अभी तक किसी रियलिटी शो में नहीं नजर आए हैं तो इस बारे में उनका कहना था कि वो इसमें जरूर हाथ आजमाना चाहेंगे। धीरज ने कहा, ‘बिल्कुल! मैंने पहले कभी कोई रियलिटी शो में हिस्सा नहीं लिया है और मैं झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। ये ऐसे शोज हैं जिनमें आपके व्यक्तित्व का एक अलग ही पक्ष दर्शकों के सामने आता है। लोगों असल में जान पाएंगे कि मैं कौन हूं, और मैं क्या-क्या करने में सक्षम हूं इसलिए मैं एक रियलिटी शो का हिस्सा बनना जरूर पसंद करूंगा।‘