Home देश भाजपा के साथ अब उप-चुनाव प्रचार में AAP ने झोंकी ताकत, तीन...

भाजपा के साथ अब उप-चुनाव प्रचार में AAP ने झोंकी ताकत, तीन द‍िन रोड शो करेंगे सीएम केजरीवाल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

द‍िल्‍ली की राजिंदर नगर व‍िधानसभा सीट पर 23 जून को उप-चुनाव (Rajinder Nagar Assembly Bypoll 2022) होने जा रहे हैं. इसको लेकर सभी प्रमुख राजनीत‍िक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है. भाजपा (BJP) ने जहां द‍िल्‍ली से अपने सभी सातों सांसदों, व‍िधायकों और पार्टी के वर‍िष्‍ठ नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्र‍ियों को चुनाव में उतारा हुआ है.

इसी तरह से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के वर‍िष्‍ठ नेताओं के साथ-साथ द‍िल्‍ली के मंत्री और व‍िधायक भी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उतरे हुए हैं. ऐसे में अब द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरव‍िंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) भी रोड शो करने के उतरेंगे.

राज‍िंदर नगर व‍िधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्‍याशी दुर्गेश पाठक के ल‍िए कल शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल रोड शो करेंगे. यह रोड शो का स‍िलस‍िल तीन द‍िनों तक यानी 17, 18 और 19 जून तक चलेगा. इस दौरान सीएम केजरीवाल व‍िधानसभा के अलग-अलग इलाकों में यह रोड शो न‍िकालकर मतदाताओं से पार्टी प्रत्‍याशी के समर्थन में वोट मांगेगे.