Home छत्तीसगढ़ बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो कुएं की गिरी, सात की मौत,...

बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो कुएं की गिरी, सात की मौत, सीएम ने जताया शोक मुख्यामंत्री भूपेश बघेल ने कहा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जिले के उमरानाला पुलिस चौकी अंतर्गत कोंडामऊ गांव के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। इससे बोलेरो में सवार 07 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनका अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में एक बच्‍चा भी शामिल है।

बताया जाता है कि बोलेरो वाहन के सामने एक बाइक सवार आ गया था, जिसे बचाने के चक्‍कर में यह हादसा हुआ। मरने वालों में दिप्पू उर्फ़ दिपेन्द्र इवनाती (3) निवासी लेंदागोंदी, अजय पिता वलवान इवनाती (32) निवासी लेंदागोंदी, सचिन पिता रामदिन (19 ) धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार पिता सुखराम चौरे (40) निवासी आगरपुर थाना बिछुआ, सागर उर्फ़ शिवपाल पिता मंगल (31) निवासी जमुनिया बिच्छूया रंजीत पिता बिस्तु उइके ( 35) निवासी लेंदागोंदी और रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती कर्मझिरी थाना कुरई शामिल हैं।