Home देश आमिर खान की यह फोटो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी, स्टूडियो में...

आमिर खान की यह फोटो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी, स्टूडियो में नींद लेते दिखे एक्टर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Aamir Khan Viral Photo: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)’ अपनी रिलीज के लिए तैयार हैं. ऐसे में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन काम में जुटी हैं ताकि सब कुछ एकदम परफेक्ट हो. इस सब के बीच फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान भी इतने बिजी रह रहे हैं कि उन्हें सोने तक का भी समय मुश्किल से मिल पा रहा है.

गुरुवार को’लाल सिंह चड्ढा’ के निर्देशक अद्वैत चंदन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लीड एक्टर आमिर खान की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में आमिर सोते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पास एक ग्रीन कलर की पिलो भी देखी जा सकती है. इसे देख कर लगता है मानो ये पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो में ली गई फोटो है, जहां आमिर को जैसे ही काम से फुरसत मिली उन्होंने थोड़ी नींद ले ली.

इस फोटो को शेयर करते हुए डायरेक्टर साहेब ने कैप्शन में लिखा- ‘स्लीपिंग में भी परफेक्शनिस्ट. उठ ते ही नहीं हैं. #कुंभकरण.’ सोशल मीडिया पर अब आमिर की ये तस्वीर हो रही है और फैंस इस तस्वीर में कमेंट कर जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं. वैसे, ये आमिर की बहुत ही प्यारी सी तस्वीर है, जिसे शायद ही कोई मिस करना चाहेगा.

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं. ये फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशियल रीमेक है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है.