Home छत्तीसगढ़ ‘भूपेश जी कोयला घोटाले का सच नहीं छुपेगा!’, डॉ. रमन बोले- विधायकों-मंत्रियों...

‘भूपेश जी कोयला घोटाले का सच नहीं छुपेगा!’, डॉ. रमन बोले- विधायकों-मंत्रियों के साथ दिल्ली से लौटे प्लेन में क्या कर रहा था सूर्यकांत?

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

छत्तीसगढ़ में IT की रेड पर भाजपा-कांग्रेस के बीच जबर्दस्त सियासत चल रही है। IT की रेड के बाद चर्चा में आए सूर्यकांत तिवारी को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। डॉ. रमन ने CM भूपेश पर फिर हमला बोला।

छत्तीसगढ़ में आईटी की रेड पर भाजपा-कांग्रेस के बीच जबर्दस्त सियासत चल रही है। आयकर विभाग की रेड के बाद चर्चा में आए सूर्यकांत तिवारी को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह द्वारा भाजपा नेताओं के साथ सूर्यकांत तिवारी की तस्वीर जारी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर प्रदेश सरकार पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेश जी, प्रायोजित खबरों से कोयला घोटाले का सच नहीं छुपेगा! जब 28 अगस्त 2021 को आप अपनी कुर्सी बचाने सारे विधायकों, मंत्रियों के साथ दिल्ली के चक्कर लगा रहे थे। तब उस प्लेन में कोल माफिया सूर्यकांत क्या कर रहा था? सूर्यकांत क्या आपके लिए लूट का ATM हैं?