Home नौकरी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट के लिए बंपर भर्ती, आवेदन का...

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट के लिए बंपर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

AAI Recruitment 2022: AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 14 जुलाई 2022 है. आवेदन, योग्यता, आयु सीमा की जानकारी नीचे साझा की गई है.

AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 14 जुलाई 2022 है. ऐसे में पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर जल्द अपना आवेदन जमा कर लें. बता दें की भर्ती के लिए 15 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू है. वहीं भर्ती का नोटिफिकेशन 7 जून को रिलीज किया गया.

कुल 400 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए आवेदन, योग्यता, आयु सीमा की जानकारी नीचे साझा की गई है.

योग्यता
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए बीएससी अथवा इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत शैक्षिक योग्यता भर्ती की नोटिफिकेशन में देखें.

आयु सीमा
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु अधिकतम 27 वर्ष की होनी चाहिए.

कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं.
मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध, “DIRECT RECRUITMENT FOR THE POST OF JUNIOR EXECUTIVE (AIR TRAFFIC CONTROL) IN AAI UNDER ADVT. NO. 02/2022” के लिंक पर क्लिक करें.
अब नए पेज पर अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें.
अब मांगी गई सभी जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा करें.

भर्ती संबंधी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक से देखी जा सकती है.