Home देश Entertainment Top-5: डायरेक्टर अविनाश दास ग‍िरफ्तार, अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने...

Entertainment Top-5: डायरेक्टर अविनाश दास ग‍िरफ्तार, अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वॉरंट

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Entertainment Top-5: अविनाश दास ने गृहमंत्री अमित शाह और IAS पूजा सिंघल की एक साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. दरअसल आईएएस पूजा स‍िंघल को करोड़ों के कैश के घपले के मामले में ED ने गिरफ्तार किया है.

Entertainment Top-5: फिल्‍म ‘अनारकली ऑफ आरा’ के न‍िर्देशक अव‍िनाश दास (Avinash Das) को मुंबई में ग‍िरफ्तार कर लि‍या गया है. अवि‍नाश को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुंबई से ग‍िरफ्तार क‍िया है. अविनाश दास ने गृहमंत्री अमित शाह और IAS पूजा सिंघल की एक साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. दरअसल आईएएस पूजा स‍िंघल को करोड़ों के कैश के घपले के मामले में ED ने गिरफ्तार किया है. ऐसे में पूजा की तस्‍वीर गृहमंत्री के साथ शेयर करने के चलते निर्देशक अव‍िनाश दास को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है.

बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) के खिलाफ कोर्ट ने वॉरंट जारी किया है. अमीषा के खिलाफ ये वॉरंट मुरादाबाद की एसीजेएम-5 कोर्ट ने जारी किया है. कोर्ट द्वारा दी गई तारीख पर कोर्ट में मौजूद ना होने के चलते अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया जा सकता है. जिसके अनुसार, अभिनेत्री को 20 अगस्त को एसीजेएम-5 कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं. उन पर 11 लाख लेकर इवेंट में ना पहुंचने का आरोप है. मामला, 5 साल पुराना है, जिसे लेकर अभिनेत्री कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. 

‘भाबीजी घर पर हैं’ (bhabhiji ghar par hai) टीवी जगत के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. सालों से यह कॉमेडी शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो का हर किरदार घर-घर में अपनी पहचान बना चुका है. खासकर ‘अंगूरी भाभी’ को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है. ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) निभा रही हैं, जिन्हें लेकर एक चिंतित कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, शुभांगी अत्रे हाल ही में घायल हो गईं. अभिनेत्री को यह चोट खराब बेड की वजह से आई है.

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) विनर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने महीनों बाद वरुण सूद (Varun Sood) के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर अब बड़ी बात कही है. दोनों के बीच ब्रेक-अप किन वजहों से हुआ इसको लेकर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है. दिव्या अग्रवाल का कहना है कि वह वरुण सूद के साथ अपना भविष्य नहीं देख पा रही थीं जिस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. 

Sushmita-Lalit Modi Net Worth: जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के बीच डेटिंग की खबरें सामने आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर लगातार चर्चे हो रहे हैं. वहीं, सुष्मिता सेन को नेटिजेंस ‘गोल्ड डिगर’ कहकर ट्रोल भी कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको दोनों की नेटवर्थ बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी जान जाएंगे कि दोनों में कौन सबसे ज्यादा रईस है.