Home देश ‘डार्लिंग्स’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं शाहरुख खान, सोशल मीडिया...

‘डार्लिंग्स’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर कह डाली दिल की बात

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

‘डार्लिंग्स’ में आलिया के साथ शेफाली शाह (Shefali Shah), विजय वर्मा ( Vijay Varma) और रोशन मैथ्यू भी हैं. फिल्म में पहली बार आलिया-शेफाली, मां-बेटी की भूमिका में नजर आने वाली हैं. हाल ही में रिलीज हुए डार्लिंग्स के ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है.

मुंबईः आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’ (Darlings) को लेकर चर्चा में हैं, जो उनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है. आलिया को उनकी अपकमिंग फिल्मों के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं. अब शाहरुख खान ने भी अपने होम प्रोडक्शन में बन रही ‘डार्लिंग्स’ के को-प्रोडक्शन के लिए आलिया की जमकर तारीफ की है. अभिनेता ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफों के पुल बांध दिए हैं.

दरअसल, आलिया भट्ट ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म को लेकर अपनी उत्सकुता और खुशी का इजहार किया है. आलिया ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘प्रोड्यूसर के तौर पर मेरी पहली फिल्म. आप सबके साथ इसे शेयर करते हुए उत्साहित, नर्वस, रोमांचित और भावुक महसूस कर रही हैं. डार्लिंग्स का ट्रेलर आ गया है.’

आलिया के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान लिखते हैं- ‘मैं भी थोड़ा चिंतित था कि आप मेरे साथ इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की पहली फिल्म की जिम्मेदारी साझा कर रही हैं. मैं फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हूं. लेकिन, मुझे लगता है कि हमारे पास एक शानदार फिल्म है और आप सब डार्लिंग्स की आत्मा और सनशाइन हैं.’

इससे पहले आलिया भट्ट ने डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भई आलिया भट्ट के रिएक्शन का खुलासा किया था. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘शाहरुख आमतौर पर फिल्में को-प्रोड्यूस करने पर विश्वास नहीं रखते, लेकिन ये वह ही थे जिन्होंने आलिया के साथ डार्लिंग्स को को-प्रोड्यूस करने का प्रस्ताव रखा. साथ ही आलिया ने यह भी बताया कि शाहरुख ने फिल्म देखी और उन्हें खास मैसेज भी दिया.’

‘डार्लिंग्स’ में आलिया के साथ शेफाली शाह (Shefali Shah), विजय वर्मा ( Vijay Varma) और रोशन मैथ्यू भी हैं. फिल्म में पहली बार आलिया-शेफाली, मां-बेटी की भूमिका में नजर आने वाली हैं. जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी डार्लिंग्स 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है.