Home मनोरंजन आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी पर ताना मारने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब,...

आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी पर ताना मारने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- ‘बेतुकी बातों पर ध्यान नहीं देती’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए 29 जून को ही अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी. इस तस्वीर में उनके साथ पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी दिखाई दिए थे. आलिया ने अपने अल्ट्रासाउंड की तस्वीर के जरिेए फैंस को बताया कि वह मां बनने वाली हैं.

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने गर्भवती होने पर उनकी आलोचना करने वाले ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमेशा महिलाओं की पसंद पर निगाह रखी जाती है और बेतुकी बातों पर ध्यान देने के बजाय वह मिसाल कायम करना पसंद करेंगी. भट्ट (29) ने जून में इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह गर्भवती हैं. यह जानकारी देने से दो महीने पहले ही उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शादी की थी.

इसके बाद कम उम्र में गर्भवती होने के लिए सोशल मीडिया पर भट्ट को ट्रोल किया गया. अभिनेत्री ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, “ एक महिला जो भी करती है, वह सुर्खी बन जता है. चाहे वह मां बनने का फैसला करे, किसी को डेट करे, क्रिकेट मैच देखने जाए, या छुट्टी पर जाए. कुछ कारणों से हमेशा महिलाओं की पसंद पर नज़र रखी जाती है.”

आलिया भट्ट ने हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की लंदन में शूटिंग के दौरान खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. इसके बाद उन्हें इस बात को लेकर निशाना बनाया गया कि अपने करियर के शीर्ष पर होने के बावजूद जिंदगी को बदलने वाला फैसला ले रही हैं.

उन्होंने कहा, “बिल्कुल मैं युवा हूं, लेकिन इससे कुछ भी क्यों बदलना है? एक परिवार या बच्चे के होने से मेरा पेशेवर जीवन क्यों बदल जाएगा? वे पूरी तरह से दो अलग चीजें हैं.” बता दें, अभिनेत्री ने शादी के कुछ महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने का खुलासा किया था.