Home छत्तीसगढ़ टीवी पर हुई दिग्गज अभिनेता रवि झंकल की वापसी, ‘उड़ती का नाम...

टीवी पर हुई दिग्गज अभिनेता रवि झंकल की वापसी, ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में निभाएंगे खास रोल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

फिल्मों, टीवी और थियेटर के मंजे हुए टैलेंट एक्टर रवि झंकल (Ravi Jhankal) को बहुत ही जल्द आने वाले सीरियल ‘उड़ती का नाम रज्जो’ ( Udti Ka Naam Rajjo) में देखे जाएंगे.खबरों की मानें तो ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में रवि झंकल का किरदार ‘केशव’ है. जो लीड रोल रज्जो के लिए एक प्रिय और सम्मानित हैं.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रवि झंकल टीवी पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. फिल्मों, टीवी और थियेटर के मंजे हुए टैलेंट एक्टर रवि झंकल (Ravi Jhankal) को बहुत ही जल्द आने वाले सीरियल ‘उड़ती का नाम रज्जो’ (Udti Ka Naam Rajjo) में देखे जाएंगे. बॉलीवुड की कई शानदार यादगार और सुपरहिट फिल्मों में बेहतरिन एक्टिंग कर दर्शकों पर छा जाने वाले रवि इस शो के जरिए एक लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं. यह सीरियल 22 अगस्त को स्टार प्लस पर लॉन्च होगा.

खबरों की मानें तो ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में रवि झंकल का किरदार ‘केशव’ है. जो लीड रोल रज्जो के लिए एक प्रिय और सम्मानित हैं. आपको ये बता दें कि स्टार प्लस पर आने वाला यह शो मुक्ता दत्ता प्रोडक्शन हाउस बिट्स एंड बॉट्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. यह प्रोडक्शन हाउस ‘दिव्य दृष्टि,’ ‘रंग रसिया’ और ‘संजीवनी’ जैसे पॉपुलर सीरियल देने के लिए फेमस है.

लीड रोल में बैरागी-राजवीर सिंह
‘उड़ती का नाम रज्जो’ में आलिया भट्ट की कॉपी कही जाने वाली बैरागी ‘रज्जो’ का रोल प्ले करेंगी. शो में वह लीड रोल में दिखेंगी और उनके साथ एक्टर राजवीर सिंह ‘अर्जुन’ का रोल अदा करेंगे. शो की पूरी कहानी इन्ही दोनो के इर्द गिर्द घूमती नजर आयेगी.

‘उड़ती का नाम रज्जो’ के लिए हैं काफी एक्साइटेड
अपकमिंग शो ‘उड़ती का नाम रज्जो’ और अपने किरदार को लेकर रवि झंकल काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने जूम टीवी से अपने किरदार को लेकर बातें की. रिपोर्ट के अुनसार, रवि झंकल ने ‘उड़ती का नाम रज्जो’ का हिस्सा बनने पर कहा, “मैं शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, जिसमें एक युवा एथलीट के सपने को पूरा करने की अनूठी अवधारणा है. मेरा किरदार एक बहुत ही प्रिय और सम्मानित व्यक्ति होने जा रहा है. खाततौर पर ‘रज्जो’ के लिए. मेरे लिए ‘केशव’ का रोल प्ले करना दिलचस्प है क्योंकि मेरे पास उनके साथ बहुत कुछ है.”

टेलीविजन को बताया बेहतरीन जगह
अपने किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘ जब आपको ऐसा मौका मिलता है, तो यह एक मजबूत विश्वास पैदा करता है. आपके किरदार में और मेरे पास है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा आपको हर किरदार के लिए कई परतें देखने को मिलेंगी. यही मुझे कहानी की ओर आकर्षित करती है. टेलीविजन मेरे लिए एक बेहतरीन जगह है, क्योंकि मुझे हर एक में कुछ नया सीखने को मिलता है. मैं टेलीविजन पर वापस आने और स्टार प्लस के ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में अपने किरदार को निभाने का आनंद लेने जा रहा हूं.”