Home छत्तीसगढ़ सारा-जाह्नवी तक ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी कहती हैं, ‘तेरे जैसा यार कहां…’

सारा-जाह्नवी तक ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी कहती हैं, ‘तेरे जैसा यार कहां…’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

HAPPY FRIENDSHIP DAY 2022: आज दोस्ती का दिन है. यह हर साल अगस्त के पहले रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है. इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेज के बारे में बता रहे हैं, जो अपने फैंस और फॉलोवर्स को बेस्ट फ्रेंड गोल्स देती हैं. इनमें जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर, मसाबा गुप्ता, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत कई एक्ट्रेसेज हैं.

HAPPY FRIENDSHIP DAY 2022: सबसे अच्छा दोस्त होने की वजह से लाइफ में आने वाले चैलेंजेस से निपटना आसान हो जाता है. हम अक्सर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को सच्चे दोस्तों की तरह एक-दूसरे का समर्थन करते हुए देखते हैं. आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर से लेकर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा तक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जो बेस्ट फ्रेंड फोरेवर यानी बीएफएफ गोल देती हैं. यहां हम आपको ऐसी ही कुछ बेस्ट फ्रेंड के बारे में बता रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @Saraalikhan95/File Photo)

डिजाइनर मसाबा गुप्ता और फिल्म निर्माता-स्टाइलिस्ट रिया कपूर लंबे समय से एक-दूसरे के क्रिएटिव दोस्त हैं. दोनों की बॉन्डिंग की बेहतरीन है. फैशन में एक ही तरह की सोच ने उनके फैशन गेम और दोस्ती को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया. (फोटो साभारः File Photo)

सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी हैं. उनके बचपन के दोस्त चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर हैं. तीनों अपनी धांसू पार्टी पिक्स, कैजुअल हैंगआउट और बचपन की थ्रोबैक तस्वीरों के साथ कई बार बीएफएफ गोल देती हैं. अनन्या बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, जबकि सुहाना और शनाया बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं. (फोटो साभारः File Photo)

आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर बचपन से ही सबसे अच्छी दोस्त मानी जाती हैं. वे अक्सर साथ में वेकेशन पर जाती हैं. हमें दोस्ती के गोल देती हैं. अकांक्षा ने आलिया के बैचलेरेट पार्टी अपने घर पर दी थी. (फोटो साभारः File Photo)

जाह्नवी कपूर और सारा अली खान इंडस्ट्री की सबसे अच्छी दोस्त हैं. दोनों को हाल ही में कोफी विद करण सीजन 7 में देखा गया था. जहां दोनों ने फ्रेंडशिप गोल वाले कई किस्सों का खुलासा किया. दोनों साथ में होते हैं, तो खूब मस्ती करते हैं. (फोटो साभारः Instagram @Saraalikhan95)

करीना कपूर खान की बेस्ट फ्रेंड की टीम में बहन करिश्मा कपूर, दोस्त मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शामिल हैं. ये चार खूबसूरत दिवा दशकों पुरानी दोस्ती को खूब एन्जॉय करती हैं और हमेशा एक-दूसरे का मजबूती से साथ निभाती हैं. (फोटो साभारः File Photo)

सोनम कपूर और मसाबा गुप्ता भी काफी अच्छी दोस्त हैं. सोनम के फैशन गेम को इम्प्रूव करने में मसाबा का ही हाथ माना जाता है. मसाबा और सोनम काफी पुराने दोस्त हैं. (फोटो साभारः Instagram @Sonamkapoor)

सोनम और मसाबा अक्सर साथ में आउटिंग करते हुए दिखते हैं. दोनों के बीच काफी मैच्युरिटी भरी बातें हैं. दोनों एक-दूसरे का बर्थडे कभी नहीं भूलते. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को तारीफें और सराहना करते हैं. (फोटो साभारः Instagram @Sonamkapoor)