Home देश Halwara: चाची के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक को चाचा...

Halwara: चाची के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक को चाचा ने मार डाला, लिव इन पार्टनर से परेशान युवक ने जान दी

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

गांव लोहटबद्दी के 32 वर्षीय युवक जगविंदर सिंह ने अपनी लिव इन पार्टनर विधवा महिला से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसके घर मिलने आए बड़े भाई हरमेल सिंह ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो जगविंदर पंखे से झूल रहा था।

हलवारा में अपनी सगी चाची के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक को उसके चाचा ने लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। परिवार मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा थाना सोहर बाजार घुनसाहा मसहरी पसकाला वार्ड नंबर 13 सहरसा का रहने वालस है। फिलहाल थाना सुधार के गांव तुगल में रह रहे हैं।

सविया देवी ने अपने ही पति वीरेन साहा के खिलाफ अपने भतीजे उपेंद्र साहा के कत्ल का मुकदमा दर्ज करवाया है। सुधार पुलिस ने आरोपी विरेन साहा को कत्ल में इस्तेमाल लाठी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी विरेन साहा के कब्जे से लाठी और खून से सनी दरी, लोअर और अन्य सुबूत भी बरामद कर लिए हैं। 

सविया देवी ने अपने ब्यान में कहा कि 25 साल पहले उसकी शादी विरेन साहा से हुई थी, लेकिन इन तमाम वर्षों में उसके पति विरेन साहा के साथ लड़ाई झगड़ा चलता रहा। इतने साल जुल्म बर्दाश्त करने के बाद कुछ समय पहले उसने पति विरेन साहा को छोड़ दिया और उपेंद्र साहा के साथ रहने लगी। उसका तलाक नहीं हुआ था इसके बावजूद वह अपने पति के भतीजे उपेंद्र साहा के साथ सहमति संबंध से रह रही थी। 

शुक्रवार सुबह विरेन उपेंद्र साहा को बात करने के बहाने अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसे लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। विरेन उसे मरा हुआ समझ कर वहीं फेंककर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को पहले सिविल अस्पताल सुधार ले जाया गया। फिर सिविल अस्पताल लुधियाना और वहां से राजिंदरा अस्पताल पटियाला ले जाया गया। पटियाला से भी उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया गया, जहां 5 अगस्त की रात को उपेंद्र ने दम तोड़ दिया। सविया देवी का कहना है कि वह 25 वर्षों से अपने पति के साथ नरक भरी जिंदगी जी रही थी इसलिए उसे छोड़ा था। 

सहमति संबंध में रह रही महिला से परेशान युवक ने जान दी 

गांव लोहटबद्दी के 32 वर्षीय युवक जगविंदर सिंह ने अपनी लिव इन पार्टनर विधवा महिला से

परेशान होकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसके घर मिलने आए बड़े भाई हरमेल सिंह ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो जगविंदर पंखे से झूल रहा था। थाना रायकोट के अधीन चौकी लोहटबद्दी की पुलिस ने हरमेल सिंह के बयान पर महिला के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह गिल ने बताया कि आरोपी महिला को कल अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। 

पुलिस को दिए अपने बयान में हरमेल सिंह ने बताया कि महिला के पति गुरदेव सिंह की मौत हो चुकी है। करीब एक साल पहले वह उसके छोटे भाई जगविंदर सिंह के साथ सहमति संबंध में रहने लगी थी। छह महीने बाद ही वह जगविंदर को परेशान करने लगी थी। जगविंदर अक्सर खुदकुशी करने की बात करने लगा था। वह परिवार से अलग रहता था, इसलिए वे उससे मिलने जाते और सांत्वना देकर लौट आते थे। शुक्रवार को भी जगविंदर और उस महिला में बहुत झगड़ा हुआ था। वे शाम को जगविंदर से मिलकर भी आए थे। शनिवार सुबह सात बजे वे दोबारा जगविंदर से मिलने गए तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। महिला भी गायब थी। इसके बाद उन्होंने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो जगविंदर छत के पंखे से झूल रहा था।