Home छत्तीसगढ़ Raigarh News: पत्‍नी की हत्‍या कर शव को गड्ढे में दफनाया, थाने...

Raigarh News: पत्‍नी की हत्‍या कर शव को गड्ढे में दफनाया, थाने में जाकर किया सरेंडर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

एक शख्‍स की पत्‍नी एक शख्‍स की पत्‍नी मानस‍िक रूप से प्रताड़‍ित कर रही थी तो पत‍ि ने खौफनाक कदम उठा ल‍िया. पहले उसने गमछे से पत्‍नी की हत्‍या की. बाद में उस शव को 2 फीट गहरे गड्ढे में दफना द‍िया. अगले द‍िन जाकर उसने पुल‍िस के सामने जाकर सरेंडर कर द‍िया.  

 छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ ज‍िले से हत्‍या की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कलमीडिपा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जमीन में  दफना दिया. शव को दफन करने के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया. 

आरोपी ने पुल‍िस को हत्‍या के बारे में बताया 
पुलिस ने बताया कि आरोपी सरेंडर करने आया था. उसने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी.  इसलिए उसने बीती रात गमछा से गले को दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. 

2 फीट गड्ढा खोदकर दफना दिया
हत्या करने के बाद शव को छुपाने के लिए नहर किनारे खेत में ले जाकर 2

फीट गड्ढा खोदकर दफना दिया था. सुबह खुद कोतरा रोड थाने जाकर आत्मसमर्पण किया है. 

पुल‍िस ने शव को बाहर न‍िकलवाया 
पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन खुदवा कर शव को जमीन से निकाला. बाद में पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 

कोरबा में भी पत‍ि ने कर दी थी पत्‍नी की हत्‍या  
ऐसा ही एक मामला छत्‍तीसगढ़ में जुलाई के महीने में सामने आया था जहां सास को अपने साथ रखने से मना करने पर हुए विवाद में पति ने डंडे से मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी. इसके बाद सबूत को छिपाने के लिए शव को उठाकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया था. इसके पहले कि परिवार का कोई सदस्य संदेह करता, हत्यारा पुलिस के पास पहुंच गया और पत्नी के लापता होने का केस दर्ज करा दिया. मामले का खुलासा होने के बाद से क्षेत्र के लोग हैरान थे. ये घटना बालकोनगर थाना अंतर्गत रूमगरा की थी. घटनाक्रम के अनुसार, रवेश राजपूत बालको थाना क्षेत्र के रूमगरा में परिवार के साथ रहता था जिसमें रवेश, उसके दो बच्चे, पत्नी और मां रहती हैं. रवेश की पत्नी बुधवारो का अपनी सास से अक्सर विवाद होता था. स्थिति ऐसी हो गई थी कि बुधवारो अपनी सास को अपने साथ घर में रखना नहीं चाहती थी. इसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था.