Home छत्तीसगढ़ पीएम ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण, कहा-कैंसर से डरें...

पीएम ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण, कहा-कैंसर से डरें नहीं

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

PM Modi Faridabad and New Chandigarh Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने 2600 बेड के अमृता अस्पताल का उदघाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण किया।

पीएम का संबोधन समाप्त

पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त हुआ।

देश का मिला आधुनिक अस्पताल

मोदी ने कहा कि आज होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के तौर पर देश को एक आधुनिक हॉस्पिटल मिला है। इस आधुनिक सुविधा के निर्माण में केंद्र के टाटा मेमोरियल सेंटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सेंटर देश-विदेश में अपनी सेवाएं उपलब्ध करा कर कैंसर के मरीजों का जीवन बचा रहा है।

छह मोर्चों पर काम कर रही सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वास्थ के क्षेत्र में जितना काम पिछले 7-8 साल में हुआ है, उतना पिछले 70 साल में भी नहीं हुआ। आज स्वास्थ के क्षेत्र के लिए गरीब से गरीब को आरोग्य की सुविधा के लिए आज एक नहीं, दो नहीं, छह मोर्चों पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है।
पहला मोर्चा – प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का।
दूसरा मोर्चा – गांव-गांव में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोलने का।
तीसरा मोर्चा – शहरों में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रीसर्च वाले बड़े संस्थान खोलने का।
चौथा मोर्चा – देशभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का।
पांचवा मोर्चा – मरीजों को सस्ती दवाइयां, सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने का।
छठा मोर्चा – टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करने का।

हर तरह के समाधान से मजबूत होगा हेल्थकेयर सिस्टम

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे। इसलिए बीते 8 वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है।

डेढ़ लाख नए मरीजों के इलाज की व्यवस्था तैयार हो गई है। पीजीआई में भीड़ बढ़ने से मरीजों और उनके परिवार को दिक्कत होती थी। बिलासपुर में एम्स बना है, जिसको जो नजदीक पड़ेगा, अब वो वहां जा सकेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं का विकसित होना जरूरी

पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिवीरों की पवित्र धरती है। अपनी इस परंपरा को पंजाब ने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान समृद्ध रखा। उन्होंने पंजाब के युवाओं का तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।  

पीएम मोदी मंच पर आए

पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश नए संकल्पों को प्राप्त करने की तरफ आगे बढ़ रहा है। आज का ये कार्यक्रम भी देश की बेहतर होती स्वास्थ सेवाओं का प्रतिबिंब है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर से पंजाब, हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ होने वाला है।

मंच से अपने भाषण में सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सीएम ने पांच जनवरी को मोदी के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि हमें दुख है कि उस समय आपको लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पीएम से पंजाब की झोली भरने का एक इशारा भी किया। 

केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिंह ने किया पीएम का धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिह ने मंच संभाला और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान मंच पर आए। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

सीएम मान ने किया सम्मानित

सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया।

जय श्री राम के नारों से गूंजा पंडाल

पीएम मोदी के आते ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

एयरपोर्ट पहुंचे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे जहां गवर्नर और सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे न्यू चंडीगढ़ आए। 

पूरे मोहाली में धारा 144 लागू

मोहाली में आयोजन स्थल के चारों तरफ 2 किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। तीन हेलिपैड बनाने के साथ ही प्रशासन ने विकल्प के रूप में मुख्य मार्ग के अलावा दो अन्य वैकल्पिक मार्ग और बनाए गए हैं।