Home जानिए Petrol Diesel Prices : नोएडा में महंगा और लखनऊ में सस्‍ता हुआ...

Petrol Diesel Prices : नोएडा में महंगा और लखनऊ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

ग्‍लोबल मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दिख रही है, जिसका असर आज पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट पर भी दिखा. यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए, जबकि लखनऊ में इसकी कीमतों में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले 24 घंटे में करीब 5 डॉलर प्रति बैरल कम हो गया है.

नई दिल्‍ली. बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में ईंधन की खपत घटने से ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जिसका असर बुधवार को पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा. आज यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए जबकि राजधानी लखनऊ में सस्‍ते
हुए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 36 पैसे बढ़कर 97 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर मिल रहा. हालांकि, लखनऊ में पेट्रोल के भाव 13 पैसे गिरकर 96.44 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए, जबकि डीजल का रेट 12 पैसे घटकर 89.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है. अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 5 डॉलर गिरकर 99.77 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 4.5 डॉलर घटकर 92.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.