Home मनोरंजन उर्फी जावेद का फोटोग्राफर्स पर फूटा गुस्‍सा, बोलीं- अपनी गर्लफ्रेंड मां-बहन के...

उर्फी जावेद का फोटोग्राफर्स पर फूटा गुस्‍सा, बोलीं- अपनी गर्लफ्रेंड मां-बहन के घर जाकर कमेंट करो…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उर्फी जावेद (Urfi Javed) का गुस्‍सा अचानक मीड‍िया के सामने फूट पड़ा. दरअसल ये वाकया था, एक पुराने इवेंट का ज‍िसमें एक पैपरात्‍जी ने उर्फी के कपड़ों पर भद्दा कमेंट कर द‍िया. वहीं उर्फी मंगलवार को सनी ल‍ियोन के गाने ‘नाच बेबी’ के लॉन्‍च पर पहुंचीं और मीड‍िया पर भड़क गईं.

उर्फी जावेद (Urfi Javed) मीड‍िया के फोटोग्राफर्स की सबसे फेवरेट सेलीब्र‍िटी हैं और एक्‍ट्रेस भी हमेशा फोटोग्राफर्स के साथ काफी अच्‍छे मूड में ही नजर आती हैं. लेकिन मंगलवार को उर्फी का गुस्‍सा अचानक मीड‍िया के सामने फूट पड़ा, वो भी मीडिया के फोटोग्राफर्स के ऊपर ही. वजह थी, उर्फी के कपड़ों पर आया एक कमेंट जो उन्‍हें ब‍िलकुल बर्दाश्‍त नहीं हुआ. दरअसल ये वाक्‍या था, एक पुराने इवेंट का ज‍िसमें एक पैपरात्‍जी ने उर्फी के कपड़ों पर भद्दा कमेंट कर द‍िया. वहीं उर्फी मंगलवार को सनी ल‍ियोन के गाने ‘नाच बेबी’ के लॉन्‍च पर पहुंचीं और मीड‍िया पर भड़क गईं.

पहली उर्फी में रेड कारपेट पर फोटो ख‍िंचवाए और उसके बाद मीड‍िया पर नाराज हो गईं. वायरल हो रहे एक ताजा वीड‍ियो में उर्फी कहते हुए नजर आ रही हैं, ‘मैं यहां इस सब के ल‍िए नहीं आती हूं. तुम्‍हें अगर कमेंट ही करना है तो अपनी गर्लफ्रेंड, मां-बहनों के घर पर जाकर करो. मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा. अब अगर तुम लोगों की तरफ से एक भी कमेंट आया तो बस… मैं आप सब को इतनी र‍िस्‍पेक्‍ट देती हूं और उसके बदले में मुझे आपसे ये म‍िलता है.’

दरअसल ये सारा वाक्‍या कलर्स चैनल के शो ‘झलक द‍िखला जा 10’ की लॉन्‍च पार्टी का है, जहां उर्फी भी पहुंची थीं. इसी इवेंट से पहले उर्फी मीड‍िया के सामने आईं, जहां उर्फी के कपड़ों पर एक फोटोग्राफर ने कमेंट क‍िया.

उर्फी इसी कमेंट पर भड़की हुई थीं. दरअसल उर्फी को इस बात की नारजगी थी कि वह सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट से आहत नहीं होतीं लेकिन उनके सामने ही ऐसी बातें बोली जाएं तो उन्‍हें ये बर्दाश्‍त नहीं हुआ.

बात दें कि उर्फी के फैशन स्‍टाइल के फैंस की ल‍िस्‍ट में एक्‍टर रणवीर स‍िंह भी शाम‍िल हैं. करण जौहर के शो कॉफी व‍िद करण के पहले एप‍िसोड में रणवीर ने उर्फी को स्‍टाइल आइकन कहा था.