Home खेल विराट कोहली ने कैप्टन रोहित शर्मा से क्याें कहा- मैं इस सेंचुरी...

विराट कोहली ने कैप्टन रोहित शर्मा से क्याें कहा- मैं इस सेंचुरी से सरप्राइज..

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Rohit Sharma Interviews Virat Kohli: एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली का भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने एक खास इंटरव्यू किया है. बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है.

हाइलाइट्स

कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद विराट कोहली का इंटरव्यू लिया है.
बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू को शेयर किया है. इंटरव्यू में रोहित ने विराट को उनके खास शतक की बधाई दी.

नई दिल्ली: विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपने फाॅर्म में लौटने को सेलिब्रेट किया. विराट ने 61 गेंदों में 122 रनों की शानदार पारी खेली. यह उनकी ऑल टाइम 71वीं और टी20 पहली सेंचुरी है. इस खूबसूरत इनिंग के बाद भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने विराट कोहली का एक खास इंटरव्यू लिया. बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है.

इंटरव्यू में रोहित ने सबसे पहले विराट को उनके खास शतक की बधाई दी. इसके बाद रोहित पूछते हैं, ”आपके 71वें सेंचुरी का इंतजार पूरे भारत को था. भारत से ज्यादा आप इसका इंतजार कर रहे थे. आपने जो इनिंग खेली उसमें बहुत कुछ देखने को मिला. आपने अच्छे गैप्स ढूंढे, अच्छे शॉट्स लगाए. वहीं विराट ने भी रोहित की टांग खींचते हुए उनकी हिंदी को लेकर मजाक किया. इसके जवाब में रोहित ने कहा कि हिंदी का अच्छा रिदम मिला था, इसलिए मैने सोचा हिंदी में ही बातचीत करते हैं.”

विराट ने कहा- मैंने इस इनिंग के बारे में नहीं सोचा 

रोहित के सवालों का जवाब देते हुए विराट अपनी पारी को लेकर कहते हैं, ”ईमानदारी से कहूं तो मैने इस इनिंग के बारे में सोचा तक नहीं था. इस फॉर्मेट में शतक की मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन इतने सालों बाद टी20 में ऐसे समय पर सेंचुरी आएगी, मैं इससे सरप्राइज था.” वहीं रोहित ने कहा कि आपकी फॉर्म टीम के लिए बेहद जरूरी है. आपके रहने से भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी काफी मदद मिलती है. इस पर कोहली कहते है… हमारा ऑस्ट्रेलिया का दौरा और उसके बाद टी20 वर्ल्डकप मैचों की तैयारी के लिहाज से आने वाले कुछ महीने बेहद शानदार होंगे.

बता दें कि विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में रोमांचक बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने अपनी इस पारी से भारत के कप्तान रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर के मामले में पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, कोहली ने 122 रनों बनाए हैं और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 118 रन की शतकीय पारी खेली है. वहीं कप्तानी करने वाले केएल राहुल ने टी20 इंटरनेशनल में 110 रन बनाए हैं. इस लिहाज से कोहली ने रोहित शर्मा और केएल राहुल के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम पर दर्ज करवा लिया है.