Home जिलों से पहली के साथ शादी के नाम पर यौन शोषण, दूसरी के साथ...

पहली के साथ शादी के नाम पर यौन शोषण, दूसरी के साथ रेप का प्रयास, न्याय के लिए बेतिया में भटक रही 2 बहनें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Bihar News: नेपाल के काठमांडू की रहनेवाली अफसाना खातून एक साल पहले अगस्त महीने में बेतिया घूमने आई थी जहां उसकी मुलाकात साठी के सोनू आलम से हुई. मुलाकात प्यार में बदल गया और सोनू अफसाना के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.

हाइलाइट्स

पहली बहन के साथ साठी थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया.
बेतिया में नेपाल की रहनेवाली दो सगी बहनों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है.
बहन को इंसाफ दिलाने पहुंची दूसरी बहन के साथ भी मुखिया पति समेत तीन लोगों ने दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ किया.

पश्चिमी चंपारण. बिहार के बेतिया से बड़ी खबर आ रही है, जहां नेपाल की रहनेवाली दो सगी बहनों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. पहली बहन के साथ जहां  साठी थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया तो अपनी बहन को इंसाफ दिलाने पहुंची दूसरी बहन के साथ भी मुखिया पति समेत तीन लोगों ने दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ किया.

आखिरकार परेशान दोनों बहने पहले तो साठी थाना पहुंची उसके बाद नरकटियागंज एसडीपीओ से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद एसडीपीओ ने दोनो मामले में अलग अलग केस साठी और महिला थाना में दर्ज करने का आदेश दिया है.

दरअसल नेपाल के काठमांडू की रहनेवाली अफसाना खातून एक साल पहले अगस्त महीने में बेतिया घूमने आई थी जहां उसकी मुलाकात साठी के सोनू आलम से हुई. मुलाकात प्यार में बदल गया और सोनू अफसाना के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. लेकिन, जब अफसाना गर्भवती हो गई तो सोनू को इसकी जानकारी दी तो सोनू ने अफसाना के साथ मारपीट कर नवंबर 2021 में युवती को नेपाल में छोड़कर दुबई भाग गया.

मुखिया पति ने दूसरी बहन के साथ की छेड़छाड़

इधर अफसाना ने एक सप्ताह पहले एक बच्ची को जन्म दिया और किसी तरह सोनू का पता लगाकर अपनी बहन के साथ साठी गांव पहुंची जहां पहले तो सोनू के परिजनों ने अफसाना को अपनाने से इंकार कर दिया और जब दोनो पहने स्थानिए मुखिया के पास पहुंची तो मामले को सुलझा देने के नाम पर स्थानीय मुखिया पति के साथ-साथ दो अन्य लोगों ने बेतिया लेकर अफसाना की बहन के साथ भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया. फ़िलहाल दोनो बहने पुलिस की निगरानी में है और एसडीपीओ कुंदन कुमार ने साठी थाना में अफसाना के साथ हुई दरिंदगी के लिए और उसकी बहन के साथ बेतिया में घटी घटना के लिए महिला थाना में केस दर्ज करने का आदेश दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.