Home मनोरंजन The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार के साथ छा गए कप्पू शर्मा,...

The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार के साथ छा गए कप्पू शर्मा, लेकिन फैंस को सता रही कृष्णा-भारती की याद

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

New Season of TKSS: लम्बे अंतराल के बाद ’द कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर से शुरू हो गया है. शो में कपिल शर्मा अपने पुराने किरदार ’कप्पू शर्मा’ के रूप में ही नजर आ रहे हैं. पहले एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म ’कठपुतली’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे

हाइलाइट्स

’द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन हुआ शुरू.
पहले एपिसोड में अक्षय कुमार ने किया ’कठपुतली’ का प्रमोशन.

The Kapil Sharma Show: ’द कपिल शर्मा शो’ टीवी जगत का ऐसा शो है, जिसे हर कोई देखना पसंद करता है. बॉलीवुड कलाकारों के लिए भी शो के जरिए अपनी फिल्में प्रमोट करना आसान हो जाता है. इस शो में अब तक कई तरह के उतार-चढ़ाव आए हैं. अब यह शो एक बार फिर नए कलेवर में लोगों के सामने है. शो के नए सीजन के पहले एपिसोड में कपिल के पसंदीदा अक्षय कुमार अपनी फिल्म ’कठपुतली’ के प्रमोशन के लिए नजर आए. वहीं, शो के नए कलाकार भी सामने आए. शो में हंसी-ठिठोली थी लेकिन दर्शकों ने भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक को मिस किया.

शो के पहले एपिसोड में अक्षय कुमार फिल्म ’कठपुतली’ की टीम रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता, चंद्रचूड़ सिंह, जैकी भगनानी के साथ पहुंचे थे. शो में हमेशा की तरह कपिल शर्मा अपने पुराने अवतार ’कप्पू शर्मा’ के रूप में ही नजर आए. वहीं, शो के नए कलाकारों को अक्षय कुमार ने सभी से मिलवाया.

अब ऐसा है नया परिवार
शो में कप्पू शर्मा की वाइफ बिंदू सुमोना चक्रवर्ती हैं. बिंदु के पिता सुंदरदास छपरी वाले, मां रूपमती और भाई गोली है. कप्पू शर्मा के नए पड़ौसी हैं गजल और उस्ताद घरछोड़ दास. किकू शारदा एक बार फिर शो में हैं लेकिन इस बार वे नए अवतार में हैं और उनके किरदार का नाम है गुड़िया लॉन्ड्री वाली. चंदन प्रभाकर भी शो का हिस्सा हैं और इस बार वे मकान मालिक चंदू इडली वाला बने हैं. साथ ही चंदू की पत्नी पुष्पा एक नया किरदार जोड़ा गया है. पुराने कुछ कलाकारों के साथ नए किरदारों को जोड़ा गया है. ऐेसे में देखना दिलचस्प होगा कि कैसे किरदारों को शो में प्रजेंट किया जाएगा.

दुनिया में कितनी हैं नफरतें…
एक छोटे से नाटक के जरिए शो को शुरू किया गया, जिसमें नए सीजन के सभी कलाकार शामिल थे. कपिल ने शो की शुरुआत ’मोहब्बतें’ फिल्म के डायलॉग ’दुनिया में कितनी हैं नफरतें, जिंदा रहेंगी मोहब्बतें’ से की. हमेशा की तरह अक्षय भी पहले एपिसोड में मजाकिया अंदाज में नजर आए. उनकी आने वाली फिल्म ’कठपुतली’ को लेकर उन्होंने बहुत सी बातें साझा कीं. साथ ही अन्य स्टारकास्ट ने भी काफी मस्ती मजाक किया.

फिल्म के साथ ही रकुल और जैकी भगनानी के रिलेशनशिप, सुष्मिता सेन, चंद्रचूड़ का कमबैक आदि पर भी खुलकर बातें हुईं. शो के पहले एपिसोड में सभी कलाकारों ने अपना शत प्रतिशत दिया. वहीं, किकू शारदा का एक्ट संतुलित दिखा. शो का सबसे बड़ा मिसिंग पार्ट भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक रहे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |